#हादसा

August 7, 2024

13 वर्षीय रिधम के सामने कार चालक ने मां और बहन को कुचला, लौट रहे थे घर

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां मानसर रोड पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान रेखा रानी (35) और गरिमा मेहरा (7) के रूप में हुई है- जो कि इंदौरा, कांगड़ा के रहने वाला है।

मेला देखकर लौट रही थी मां-बेटी

हादसे में रेखा का 13 साल का बेटा रिधम भी घायल हुआ है। तीनों मां-बच्चे मेला देखकर ट्राली में सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। हादसे में 6 और लोग भी जख्मी हुई हैं। यह भी पढ़ें: 40 हजार की दवा फ्री में देगी सुक्खू सरकार: 42 दवाओं का नहीं लगेगा पैसा जानकारी के अनुसार, रेखा अपनी बेटी गरिमा और बेटे के साथ तलवाड़ा के चिंगड़मां में मेला देखने गई हुई थी। शाम को वह दोनों बच्चों के साथ ट्राली में सवार होकर घर लौट रही थी। इसी बीच जब वह मानसर रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि फाटक बंद था।

कार चालक ने कुचला

इसी बीच फाटक को क्रॉस करते ही दूसरी तरफ एक कार सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कुल 9 लोग जख्मी हो गए। हादसे के बाद कार सवार मौके कसे फरार हो गया। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों द्वारा घायलों को मुकेरियां अस्पताल ले जाया गया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें: सतलुज किनारे मिला इंजीनियर सिद्धार्थ का श.व, DNA टेस्ट से हुई पहचान फिलहाल, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस टीम द्वारा CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख