#हादसा

December 22, 2025

हिमाचल : ननिहाल से विदा लेकर घर आ रहा था युवक, खड्ड में समाई बाइक- थम गई सांसें

पुल के पास हुआ भयानक सड़क हादसा 

शेयर करें:

Road Accident

मंडी। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं। आए दिन तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही के कारण युवा असमय अपनी जान गंवा रहे हैं, जिससे न सिर्फ एक परिवार उजड़ जाता है बल्कि माता-पिता को जीवनभर न भरने वाला दर्द मिल जाता है। ऐसा ही एक दुखद मामला मंडी जिले से सामने आया है, जहां एक बाइक सवार युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया।

पुल के पास हुआ भयानक सड़क हादसा 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा मंडी जिले के करसोग क्षेत्र का है यहां बीते कल रविवार को उपमंडल आनी की सीमा पर बहना पुल के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में करसोग के भनेरा गांव के 25 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।

ननिहाल से लौट रहा था घर 

बताया जा रहा है कि युवक अपने ननिहाल से वापस घर जा रहा था। वह अपनी बाइक पर सवार होकर जब बहना पुल के पास पहुंचा, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते बाइक से गहरी खड्ड में जा गिरी।

बाइक सवार शख्स की मौत

हादसा इतना भीषण था कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। 

मृतक की पहचान

तिवेन्द्र कुमार उम्र 25 साल, पुत्र हिमा राम निवासी गांव भनेरा (करसोग) जिला मंडी के रूप में हुई है।

कई घंटों के बाद सड़क तक पहुंचाया शव 
 
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचते ही शव को खड्ड से बाहर निकालने के कार्य में जुट गई। खड्ड गहरी और दुर्गम होने के कारण रेस्क्यू कार्य में काफी दिक्कतें आईं। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम और स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को खड्ड से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया।

 पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा शव  

इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव को नागरिक चिकित्सालय आनी ले जाया गया, जहां आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।

परिवार पर पसरा मातम 

तिवेन्द्र की इस असामयिक मौत से की खबर मिलते ही इलाके में मातम छा गया और हर कोई इस दुखद हादसे से स्तब्ध नजर आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि तिवेन्द्र स्वभाव से बेहद मिलनसार, सरल और हमेशा मुस्कुराने वाला युवक था, जिसकी अचानक हुई मौत से सभी को गहरा आघात पहुंचा है।

पुलिस कर रही दुर्घटना के कारणों की जांच

इस दर्दनाक हादसे की पुष्टि DSPआनी राजीव मेहता ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख