#हादसा

December 18, 2024

हिमाचल: किचन में खाना बना रही थी महिला, हाथ से टकराई मिट्टी तेल की बोतल और..

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना स्थित अम्ब उपमंडल के पतेहड़ गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बता दें कि यहां एक 33 वर्षीय महिला खाना बनाते समय आग से झुलस गई। जिसके बाद पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित किया गया, वहीं महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है।

रसोई में खाना बना रही थी महिला

बता दें कि यह घटना ग्राम पंचायत नैहरी नौरंगा के वार्ड नंबर 1 में उस वक्त घटी, जब महिला अपने घर में खाना बना रही थी। बताया जा रहा है कि रसोई घर में रखी मिट्टी तेल की बोतल के लुड़कने से ये हादसा पेश आया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : जिस घर में थे देवता- वहां लगी आग, लोगों ने ऐसे बाहर निकाला रथ

मिट्टी तेल की बोतल से लगी आग

जानकारी के अनुसार, महिला का हाथ पास रखी मिट्टी तेल की बोतल से टकरा गया, जिससे वह बोतल चूल्हे में गिर गई और फट गई। इससे अचानक आग फैल गई और महिला इसकी चपेट में आ गई। महिला को जलती हुई आग में देख उसके पति ने तुरंत साहसिक कदम उठाते हुए आग बुझाई और उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें : विधानसभा विंटर सेशन- आज होगी सुक्खू सरकार की परीक्षा, विपक्ष का पहला ही सवाल OPS पर

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही अम्ब थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के संदर्भ में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे ने परिवार में गहरी चिंता और परेशानी का माहौल बना दिया, लेकिन महिला का इलाज चल रहा है और वहीं महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख