राजनीति

#हादसा

September 21, 2024

हिमाचल : बच्चों के साथ स्कूल से लौट रहा था शिक्षक, खाई में गिर गई कार

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal news shimla accident teacher car today update sashtri chanog
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक कार हादसे में शिक्षक की मौत का समाचार प्राप्त हो रहा है। शिमला के चनोग पंचायत के कफलेट गांव के पास ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि कार के खाई में गिरने से शिक्षक की मौत हो गई। वहीं, उनके 2 बेटे गंभीर रुप से घायल बताए दा रहे हैं।

स्कूल से कमरे की ओर निकले थे शिक्षक

घटना बीते शाम 5 बजे के आसपास पेश आई, जब स्कूल की छुट्टी के बाद शिक्षक अपने किराए के कमरे के लिए स्कूल से निकले। इस दौरान ग्राम पंचायत चनोग के साथ लगते गांव का कफलेट के पास अचानक ही उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई। जिससे कार खाई में गिर गई। यह भी पढ़ें: सेब मार्केट धड़ाम- 300 से 400 रुपये कम हुआ पेटी का दाम, बागवान हताश

100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि गाड़ी नंबर HP 19-0103 हादसे का शिकार हुई है। हादसे में गाड़ी सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जाकर गिरी। वहीं, पुलिस द्वारा ही जानकारी दी गई है कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

शिक्षक के साथ सवार थे उनके बेटे

बताया कि मृतक शिक्षक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनोग में शास्त्री के पद पर तैनात थे।शिक्षक की पहचान पवन कुमार के तौर पर हुई है। जो कि सोलन जिले के अर्की के रहने वाले थे। वहीं, हादसे के समय शिक्षक के साथ उनके दो बेटे भी सवार थे। जो कि गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने सैंकड़ों पदों पर निकाली भर्ती, वन विभाग में सबसे ज्यादा भरे जाएंगे पद

घायलों का चल रहा इलाज

पुलिस के मुताबिक घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, पुलिस ने बताया है कि गाड़ी पवन कुमार ही चला रहे थे। दुर्घटना के बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन शिक्षक तब तक दम तोड़ चुके थे। पुलिस ने दुर्घटना में मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट चुकी है ।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख