राजनीति

#हादसा

September 16, 2024

हिमाचल : चाची के साथ जा रही थी भतीजी, कार ने मारी जोरदार टक्कर

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal news latest rohru shimla hatkoti girl accident delhi number car
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के तहत आते रोहड़ू क्षेत्र स्थित हाटकोटी में एक दुखद हादसा पेश आया है। यहां सड़क पर पैदल चल रही एक युवती को कार ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई है।

20 साल की थी हीना

बता दें कि युवती और उसका परिवार कबाड़ का काम करता है। बताया जा रहा है की टक्कर मारने वाला कार चालक ही मृतका को हादसे के बाद अस्पताल ले गया था। मृतका की पहचान 20 वर्षीय हीना के रूप में हुई है जो जिला सिरमौर के पांवटा साहिब की रहने वाली थी। यह भी पढ़ें: हिमाचल : शेयर मार्केट से मोटा ब्याज कमाने चला था युवक, लगा 1.25 करोड़ का चूना

बीती शाम हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बीती शाम करीब 6 बजे पेश आया था। इस मामले में मृतका की चाची नरेशा देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस को बताया है की बीती शाम जब वो अपनी भतीजी हीना के साथ परहाट पुल से गुजर रही थी तो एक दिल्ली नंबर की गाड़ी ने उनकी भतीजी को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें: हिमाचल में दिन-दिहाड़े पांच लोगों ने युवक को घेरा, कई बार किए वार

पुलिस ने शुरू की जांच

चालक द्वारा ही हीना को अस्पताल भी ले जाया गया। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर शिमला के रोहडू निवासी चालक कमलदीप पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख