#हादसा

December 20, 2024

हिमाचल का ट्रक चालक लद्दाख में हुआ लापता- 13 दिन पहले आया था आखिरी फोन

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा स्थित उपमंडल देहरा से एक व्यक्ति के लापता होने का समाचार प्राप्त हो रहा है। बताया जा रहा है कि शख्स लेह-लद्दाख अपने ट्रक में सामान लेकर गया था। मगर वापस नहीं लौटा है।

लौटते समय परिवार को किया था फोन

जानकारी मिली है कि कटोह टिक्कर निवासी अशोक कुमार (50) लेह-लद्दाख में अपने ट्रक से सामान उतारने के बाद घर के लिए वापस लौट आया था। बताया जा रहा है कि वापसी के दौरान उसने पांग नामक स्थान से अपने परिवार को फोन भी किया था। यह भी पढ़ें: विधानसभा सत्र के तीसरे दिन की हंगामेदार शुरूआत- परिसर में धरने पर बैठे BJP विधायक

आखिरी कॉल के बाद कोई अता-पता नहीं

आखिरी कॉल के बाद अशोक का कोई अता-पता नहीं चल रहा है। परिवार का कहना है कि अशोक कुमार ट्रक सहित कहीं लापता हो गया है। वहीं, अशोक द्वारा घर पर बात न करने के बाद परिजनों ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया है। परिजनों ने 6 दिसंबर को पुलिस थाना जाकर अशोक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। यह भी पढ़ें : हिमाचल : बीच बाजार में शराबी शख्स ने किया बवाल, पुलिस वाले को भी नहीं छोड़ा

परिजनों ने मांगी है मदद

अशोक कुमार के बेटे निखिल ने बताया कि पुलिस थाना रक्कड़ में पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।वहीं, आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उसकी कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए। एसएचओ रक्कड़ किशोर चंद ने बताया कि मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल की देविका ने NDA परीक्षा में किया टॉप, सेना में बनेंगी अफसर

ट्रक को खोज रही पुलिस

इधर, पुलिस ट्रक नंबर एचपी 78-2680 के आधार पर अशोक की तलाश में है। पुलिस ने बताया कि सभी पुलिस चौकियों और ट्रैफिक नाकों को अशोक की फोटो भेज दी गई है। साथ ही ट्रक की भी खबर लगाई जा रही है। इसके साथ ही पांग और आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया गया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल के डिपुओं में पिछले 2 महीने से नहीं मिल रहा सरसों तेल, उपभोक्ता परेशान

लद्दाख पुलिस भी कर रही खोज

नियोमा (लद्दाख) के एसएचओ इफ्तिखार हुसैन ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश के लिए UTDRF (यूटी डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स) की टीम के साथ फिर से सर्च अभियान शुरू किया जाएगा। यह प्रयास जल्द ही चालक को ढूंढने में मदद करेगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख