कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में किराए के मकान में रह रहे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस ने भी इस मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाएं हैं और आगामी जांच की जा रही है।
किराए के कमरे में रहता था अमरचंद
बताया जा रहा है कि कांगड़ा थाने के अंतर्गत जोगीपुर गांव में किराए के मकान में 53 वर्षीय अमरचंद लंबे समय से रह रहा था। जब सुबह अमरचंद का दरवाजा पड़ोसी ने बंद पाया तो उसने अमरचंद को आवाज मारी। जिसके बाद अंदर से किसी तरह का उत्तर नहीं आया। इसके बाद साथ वालों ने भी आकर अमरचंद को आवाज मारी, जिसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया।
यह भी पढ़ें: विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर कर्मचारी नेताओं को 15 दिन का समय, जानें मामला
पुलिस ने तोड़ा दरवाजा
जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर पहुंच पुलिस दल द्वारा अमरचंद के कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। पुलिस ने मौके पर अमरचंद को मृत पाया। वही, पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और कमरे में साक्ष्य भी जुटाए गए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में बर्फबारी- फंस गए दो दर्जन मजदूर, प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू
पोर्टमार्टम के बाद होगा मौत का खुलासा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा भेजा है जहां आज मृतक का पोस्टमार्टम होगा। उसकी के बाद मौत के कारणों का कुछ पता चल पाएगा। वहीं, पुलिस ने कमरे से लिए साक्ष्य को जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले को हर एंगल से देखकर जांच कर रही है।