राजनीति

#हादसा

September 30, 2024

हिमाचल में कार और बाइक में जोरदार टक्कर, 1 सिधारा परलोक- कई घायल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal news kalka shimla nh 5 accident car bike solan kumarhatti
सोलन। हिमाचल प्रदेश के कालका-शिमला नेशनल हाईवे 5 पर कुमारहट्टी-सोलन बाईपास में गल्याण पानी के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक अन्य व्यक्ति को चोटें आई हैं।

बाइक और कार में टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई जब एक बाइक और कार के बीच टक्कर हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर के बाद बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: 50 साल बाद चूड़धार में होगा शांद महायज्ञ, 5 क्विंटल फूल से सजेगा मंदिर

कार सवारों को चोटें

बता दें कि कार सवार को भी चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए एमएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। हादसे के तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि वे इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। यह भी पढ़ें: मंत्री अनिरुद्ध जयराम ठाकुर पर बरसे- “घर में बेले बैठे कोई काम नहीं है”…

जानकारी की इंतजार

पूरी जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है। पुलिस द्वारा घटना में घायलों का नाम-पता और घटना के बारे में पूछताछ जारी है। अपडेट आने पर खबर में इस बाबत दर्शकों को जानकारी दे दी जाएगी। यह भी पढ़ें : प्रशासन की पाबंदी के बाद भी सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस छावनी बना ये शहर वहीं, प्रदेश में बढ़ रहे हादसे एक बार फिर सड़क सुरक्षा के मुद्दे को एक बार फिर से उजागर किया है। हिमाचल के कई क्षेत्रों से हादसों की रिपोर्ट लगातार सामने आती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख