#हादसा

September 20, 2024

हिमाचल : घर से रात को ड्यूटी पर आया था पंप ऑपरेटर, अचानक तारों में उलझा

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के जुब्बड़हट्टी क्षेत्र में एक हादसा पेश आया है। जिसमें हिमाचल प्रदेश सरकार के जल शक्ति विभाग में पंप ऑपरेटर की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि यह हादसा ड्यूटी के दौरान पेश आया जिसमें पंप ऑपरेटर की मौत हो गई।

ड्यूटी के दौरान लगा करंट

बताया जा रहा है कि पंप ऑपरेटर कनेरघाटी में माइली फेज -2 प्रोजेक्ट के पंप पर रात के समय ड्यूटी दे रहा था। उसी समय ड्यूटी के दौरान व्यक्ति अचानक ही बिजली के तारों के संपर्क में आया जिससे उसे करंट लग गया। यह भी पढ़ें: हिमाचल: युवक ने चा*कू से गोद डाली युवती, दोनों एक ही रेस्टोरेंट में करते हैं काम

करंट लगने से गई जान

बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर वह व्यक्ति अकेला था, जिस कारण उसे समय रहते अस्पताल तक नहीं पहुंचाया गया। इसकी जानकारी तब लगी जब दूसरी सुबह अन्य कर्मचारी ऑफिस पहुंचे। जहां कर्मियों को व्यक्ति जमीन पर पड़ा मिला। यह भी पढ़ें: हिमाचल : मंगवाया जूता निकला साबुन, फिल्पकार्ट भरेगा 40 हजार का हर्जाना

सोलन जिला से था मृतक

बताया जा रहा है कि कर्मचारियों के पहुंचने तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। वहीं, । मृतक व्यक्ति की पहचान राजेश कुमार जिला सोलन के शरोर गांव के रूप में हुई है। जिसके बाद मौके पर पुलिस को सूचित किया गया। यह भी पढ़ें: हिमाचल: दो माह पहले हुई थी शादी, नई नवेली दुल्हन ने आखिर क्यों उठाया ऐसा कदम

परिजनों के हवाले किया शव

पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जांच की। वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए IGMC लाया गया। जिसके बाद मृतक का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख