राजनीति

#हादसा

May 30, 2024

हिमाचल के पड़ोसी राज्य में यात्रियों से भरी बस पलटी, 22 की मौ*त, 57 घायल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal neighboring state jammu bus passengers ditch 22 people lost lives
जम्मू। हिमाचल के पड़ोसी राज्य जम्मू में एक दर्दनाक बस हादसा हुआ है। इस हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं 57 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अलग अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। यह हादसा आज गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई थी।

जम्मू में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

यह हादसा जम्मू.पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग (144) पर अखनूर के टूंगी मोड़ क्षेत्र में हुआ है। यहां यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी। बस में सवार सभी यात्री उत्तर प्रदेश और राजस्थान के रहने वाले थे। यह भी पढ़ें: हिमाचल: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक परिवार के तीन लोगों की गई जान उत्तरप्रदेश के हाथरस की यह बस हरियाणा के कुरुक्षेत्र से शिवखोड़ी धाम जा रही था। शिवखोड़ी धाम, जम्मू संभाग के रियासी जिले के पौनी में स्थित है। जो कि कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर से मात्र 80 किलोमीटर की दूरी पर है। यह भगवान भोलेनाथ को समर्पित है।

सामने से आ रहे वाहन के चलते बिगड़ा संतुलन

यह बस अखनूर के चूंगी मोड़ में गहरी खाई में जा गिरी। इस तीखे मोड़ पर सामने से आ रही एक बस के आने से हादसे वाली बस के चालक का संतुलन बिगड़ा गया और यह दुर्घटना हो गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अलावा स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव व राहत कार्य शुरू किए। यह भी पढ़ें: घर के पास दहका जंगल, महिला का घुट गया दम, 3 बच्चों को छोड़ गई अकेला

बस के शीशे तोड़ बाहर निकाले घायल

बचाव कार्य में जुटे लोगों ने बस के शीशे तोड़ कर लोगों को बाहर निकाला। उसके बाद कुछ घायलों को पीठ पर लाद कर तो कुछ को रस्सियों के सहारे सड़क तक पहुंचाया। यहां से सभी घायलों को अलग अलग अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में हादसे की खबर के साथ ही स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया। यह भी पढ़ें: घर से मजदूरी करने निकले भाइयों को टिप्पर ने उड़ाया, पसरा मातम घायलों के पहुंचने के साथ ही यहां उपचार शुरू कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। जीएमसी जम्मू में डॉक्टरों की अलर्ट टीम ने मोर्चा संभालते हुए पहुंचे हुए घायलों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: महिला शिक्षक चला रही थी कार, खड्ड में जा गिरी; गई जान

इस बारे में डीसी जम्मू ने बताया कि लोगों की मदद के लिए एक टीम बनाई गई है जो जम्मू-कश्मीर प्रशासन से संपर्क कर मदद करेगी। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। इन 05722227041 तथा 05722227042 नंबरों पर फोन कर जानकारी ली जा सकती है। वहीं इस हादसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है और अधिकारियों को उचित निर्देश जारी किए है। इस बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति सहित केंद्रीय नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख