#हादसा

June 22, 2026

हिमाचल BREAKING : सुबह-सवेरे पलटी HRTC बस, लोगों की चीखों से दहला पूरा इलाका

बस से हटा चालक का नियंत्रण

शेयर करें:

Himachal Pradesh NEWS

मंडी। हिमाचल प्रदेश की सर्पिली और घुमावदार सड़कों पर थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित होती है। जिससे लोग अपनी जाने गवा रहे हैं। ताजा मामला जिला मंडी से सामने आया है। यहां पर एक HRTC बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद मौके पर लोगों में चीख पुकार मच गई। 

बस से हटा चालक का नियंत्रण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र में पेश आया है। हादसा सुबह करीब 10 बजे पेश आया है। बताया जा रहा है कि चालक का बस से अचानक नियंत्रण हट गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे की तरफ चली गई।

यह भी पढ़ें- महंगाई के बीच सुक्खू सरकार का तोहफा- हजारों बिजली कर्मचारियों की दिहाड़ी बढ़ी

May be an image of jeep

लोगों में मची चीख पुकार

बस के पलटते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल बलद्वाड़ा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल तीनों की हालत सुरक्षित बताई जा रही है। हादसे के समय बस में चालक, परिचालक और केवल एक यात्री ही सवार थे। बस के पलटने से तीनों को मामूली चोटें आई हैं। 

 

May be an image of text

सड़क के किनारे ही रुक गई बस 

गनीमत रही कि बस सड़क के किनारे ही रुक गई और नीचे की तरफ फंस गई। अगर बस वहां नहीं रुकती तो वह काफी नीचे गिर सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था और जान-माल का नुकसान भी हो सकता था। 

No photo description available.

यह भी पढ़ें- हिमाचल : एडमिट कार्ड में मिला फर्जी सेंटर, छात्रा नहीं दे सकी NEET परीक्षा- एक साल बर्बाद

पुलिस कर रही मामले की जांच 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं, बस को सुरक्षित निकालने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख