राजनीति

#हादसा

January 20, 2025

हिमाचल: मेले में स्नान करते समय हुआ लैंडस्लाइड, 7 श्रद्धालु घायल, 2 को मिली...

"ऊना: मैड़ी होली मेला में लैंडस्लाइड से हादसा, दो श्रद्धालुओं की मौत"

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal landslide occurred while bathing in the fair 7 devotees injured 2

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के डेरा बाबा बड़भाग सिंह में मैड़ी होली मेला में लैंडस्लाइड होने से बड़ा हादसा पेश आया है। हादसे में पंजाब के दो श्रुद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि सात श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है। इनमें से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है।

चरण गंगा स्थल पर मची लोगों की भगदड़

लैंडस्लाइड होने से होली मेला में चरण गंगा स्थल में लोगों की भगदड़ मच गई। वहीं, हादसे के बाद से मैड़ी होली मेला की पवित्र चरण गंगा पर श्रद्धालुों का स्नान बंद कर दिया गया है।

पहाड़ी से गिरे बड़े-बड़े पत्थर

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को होली के मौके पर सुबह करीब 5 बजे अंब के मैड़ी मेला सेक्टर-5 चरण गंगा में श्रद्धालु पवित्र झरने के नीचे नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर श्रद्धालुओं के ऊपर जा गिरे। हादसे में नौ लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। यहां दो श्रद्धालुओं की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन की गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान बिला (25) पुत्र केवल सिंह निवासी फरीदकोट, पंजाब और बलबीर चंद (65) पुत्र वतना राम निवासी जालंधर, पंजाब के रूप में हुई है।

लोगों के बयान किए जा रहे दर्ज

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि हादसे के असली कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख