#हादसा

January 21, 2025

हिमाचल: बेटे के साथ बागीचे में गया था शख्स, ऊपर आ गिरा पेड़, पसरा मातम

कुल्लू में सूखा पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत

शेयर करें:

Himachal kullu tree fall one person

कुल्लू। किसी इंसान की मौत कब हो जाए, यह कोई नहीं बता सकता। किसी व्यक्ति की मौत कभी भी कहीं भी हो सकती है। ऐसा ही कुछ हिमाचल के कुल्लू जिला में हुआ है। यहां बेटे के साथ बागीचे में गए एक शखस पर सूखा पेड़ गिर गया। इस हादसे में व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा हिमाचल के कुल्लू जिला में हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

कुल्लू की खराहल घाटी में हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के गाहर गांव में एक व्यक्ति की सूखा पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गई है। सूखा पेड़ गिरने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्राण त्याग दिए थे।

अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

इस हादसे में जान गंवाने वाले शख्स की पहचान 77 वर्षीय पालजोर निवासी गांधीनगर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पालजोर बीते रोज यानी 22 मई को अपने बेटे और चौकीदार के साथ गाहर में बागीचे में गया हुआ था। इसी बीच अचानक से एक सूखा पेड़ पालजोर पर आ गिरा। जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: CRPF जवान को दिखा दी किसी और की जमीन, ठग लिए 20 लाख रुपए

पुलिस ने कब्जे में लिया शव

हादसे के बाद परिजन घायल को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल ले गए, जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए।  जांच में पुलिस ने पाया है कि हादसा अचानक बुजुर्ग के ऊपर पेड़ गिरने के कारण हुआ है। इस संबंध में एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत प्रक्रिया अमल में लाई है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मां-बाप की टूटी आस, स्वर्ग सिधारा जवान बेटा; 5 और 3 साल के हैं बच्चे

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख