राजनीति

#हादसा

July 6, 2024

हिमाचल: रात में मनाया जन्मदिन- सुबह अनाथ हो गई बेचारी, मां-बाप स्वर्ग सिधारे

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal kullu daughter birthday parents fell from the hill
कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू जिला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां एक दंपत्ति ने जहां रात को अपनी तीन साल की बेटी के जन्मदिन पर आसपड़ोस के लोगों के साथ खुशियां मनाई। सुबह उसी बेटी को दोनों एक साथ छोड़ कर इस दुनिया से रुखस्त हो गए। यह दर्दनाक हादसा कुल्लू जिला के आनी के ब्रौ पुलिस थाना से सामने आया है।

पति पत्नी की दर्दनाक मौत

मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू जिला के ब्रौ पुलिस थाना के तहत आती पंचायत कुशवा के किंचा में एक पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों ही पति पत्नी घास काटने पहाड़ी पर गए थे। उसी दौरान अचानक पैर फिसलने से दोनों गहरी खाई में जा गिरे। इस हादसे में पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य सिंह के विभाग की नैया डूबी: 404 करोड़ की देनदारी में फंसा PWD का महकमा

तीन साल की बेटी हो गई अनाथ

मृतक दंपत्ति की पहचान 26 वर्षीय कींचा निवासी भगवान दास पुत्र दया राम और 24 वर्षीय कपिला पत्नी भगवान दास के रूप में हुई है। दोनों ने ही रात को अपनी तीन वर्षीय बेटी का जन्मदिन मनाया था। दोनों की मौत से अब उनकी तीन साल की बेटी अनाथ हो गई है। यह भी पढ़ें: जयराम का दावा: तीनों सीटें जीतने के बाद राजनीति में आएगा बड़ा भूचाल

रात को मनाया था बेटी का जन्मदिन

बताया जा रहा है कि गुरुवार और शुक्रवार की रात को दंपति की बेटी का जन्मदिन था। दोनों पति पत्नी ने अपनी बेटी का जन्मदिन आसपड़ोस और रिश्तेदारों को बुलाकर धूमधाम से मनाया। लेकिन अगले ही दिन दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। पति पत्नी ने जिस बेटी का कुछ घंटे पहले जन्मदिन मनाया था, उसी को वह दोनों अनाथ कर इस दुनिया से चले गए। यह भी पढ़ें: हिमाचल के सपूत को “शौर्य चक्र” – बूढ़ी मां और पत्नी हो गए निःशब्द

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी चंद्र शेखर कायथ ने बताया कि दंपती की मौत पहाड़ी पर घास काटते समय पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरने से हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस गहनता से जांच में जुटी है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख