#हादसा

May 9, 2025

हिमाचल : तेज रफ्तार बाइक सवार ने राहगीर को उड़ाया, नहीं बच पाया बेचारा

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

शेयर करें:

kullu Accident News

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की जान जा रही है। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के कुल्लू जिला में भी देखने को मिला। यहां तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। 

कुल्लू जिला में हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा कुल्लू जिला के पुलिस थाना भुंतर के तहत शाढ़ाबाई में एयरपोर्ट के पास हुआ है। यहां कुल्लू-बजौरा सड़क पर एक बुजुर्ग सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार दो पहिया वाहन चालक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान 79 वर्षीय बाला राम पुत्र नानक चंद निवासी अप्पर सुलतानपुर जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द- अस्पतालों को 24 घंटे तैयार रखने के मिले निर्देश

सड़क पार कर रहा था शख्स

बताया जा रहा है कि दो पहिया वाहन से टक्कर लगने के बाद वाहन सवार और बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह से घायल हो गए। बुजुर्ग के पैर और सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। जबकि बाइक सवार को हल्की चोटें आई थीं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बुजुर्ग को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें : भारत-पाक तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला- अब नहीं होगा IPL का एक भी मैच

पुलिस कर रही मामले की जांच

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने बाइक चालक युवकेश पुत्र शेर सिंह निवासी शाढ़ाबाई के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। डीएसपी कुल्लू राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख