राजनीति

#हादसा

May 30, 2024

हिमाचल: भंडारा खाने आए थे, अंधड़ से गिरा पेड़; दबने से स्टाफ नर्स ने गंवाई जान

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal kangra shahpur staff nurse lost life buried under falling tree
कांगड़ा। हिमाचल में आज ही के दिन कई सड़क हादसे रिपोर्ट किए गए हैं। ऐसा ही अब एक और हादसा कांगड़ा जिला के शाहपुर में पेश आया है। यहां अंधड़ ने एक महिला की जान ले ली है। यह हादसा शाहपुर उपमंडल के तहत आती पंचायत परगोड़ के गब्बर गांव में आज गुरुवार दोपहर दो बजे के करीब पेश आया।

कांगड़ा के परगोड़ में हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार परगोड़ के गुब्बर गांव में भंडारे का आयोजन किया गया था। इस भंडारे में काफी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे हुए थे। यह भी पढ़ें: घर से मजदूरी करने निकले भाइयों को टिप्पर ने उड़ाया, पसरा मातम इसी बीच अचानक दोपहर को मौसम ने करवट बदली और तेज तूफान चलने लगा। इसी तूफान से एक आम का बड़ा पेड़ जड़ों के साथ ही उखड़ गया। इस पेड़ की चपेट में प्रसाद ग्रहण करने आए कई लोग आ गए।

भंडारा स्थल पर आम का पेड़ गिरा

बताया जा रहा है कि पेड़ गिरने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिसमें 38 वर्षीय मोनिका राणा पत्नी अरविंद कुमार निवासी लपियाणा ने टांडा मेडिकल कॉलेज में पहुंचते ही दम तोड़ दिया। मृतक मोनिका लपियाणा अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात थी। वहीं दो अन्य घायलों का उपचार जारी है। यह भी पढ़ें: घर के पास दहका जंगल, महिला का घुट गया दम, 3 बच्चों को छोड़ गई अकेला

तीन लोग चपेट में आए, महिला की मौत

बता दें कि पेड़ की चपेट में आने से तीन लोग उसकी शाखाओं के नीचे दब गए थे। जिन्हें वहां मौजूद लोगों ने कड़ी मशकत कर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें: हिमाचल: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक परिवार के तीन लोगों की गई जान पंचायत प्रधान हेमराज ने बताया कि गुब्बर अस्पताल के समीप ही एक भंडारे का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान आए तेज अंधड़ से आम का पेड़ धराशायी हो गया और तीन लोग इसकी चपेट में आ गए।

दो बच्चों को छोड़ गई मृतक महिला

मृतक महिला मोनिका के घर में एक 14 साल की बेटी और 11 साल बेटा है। वहीं हादसे में घायल हुए चेतन का उपचार शाहपुर अस्पताल और राजकुमार का फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है। हादसे के दौरान स्थानीय लोगों और वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ की टहनियां काटीं और घायल लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख