राजनीति

#हादसा

July 12, 2026

बड़ा हा.दसा : हिमाचल में जम्मू-देहरादून लग्जरी बस पलटी, बच्चों-महिलाओं समेत 57 थे सवार

स्थानीय लोगों ने बचाई कई जानें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Kangra Bus Accident

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां जम्मू से देहरादून जा रही एक निजी ट्रैवल कंपनी की लग्जरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के समय बस में 57 यात्री सवार थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े।

डमटाल के पास हुआ हादसा

दरअसल, दुर्घटना में 16 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लक्ष्मी हॉलिडेज की बस जम्मू-जालंधर वाया पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पंचायतों की लगेगी लॉटरी : बेहतर काम पर मिलेगा दोगुना पैसा, केंद्र ने बढ़ाई ग्रांट

जैसे ही बस डमटाल क्षेत्र में नरुला पेट्रोल पंप के समीप पहुंची, अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया। इसके बाद बस मुख्य सड़क से फिसलकर सर्विस लेन की ओर पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि यात्रियों को संभलने का भी मौका नहीं मिला।

स्थानीय लोगों ने बचाई कई जानें

फिलहाल हादसे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शुरुआती स्तर पर तकनीकी खराबी, तेज रफ्तार या चालक से जुड़ी किसी चूक की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है और बस की तकनीकी स्थिति की भी जांच कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें : दिल्ली से ऑटो लेकर हिमाचल पहुंचे 3 विदेशी पर्यटक- रिज पर पुलिस ने काटा मोटा चालान

बस पलटने के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस और एंबुलेंस टीम के पहुंचने से पहले ही कई यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान को तेज करते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

16 घायल, दो की हालत गंभीर

दुर्घटना में घायल हुए 16 यात्रियों को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से पहले प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर सिविल अस्पताल इंदौरा भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार अधिकांश घायलों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि दो यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें- सावधान हिमाचल! आज से अगले 3 दिन लगातार होगी भारी बारिश, नदियों-नालों से रहें दूर

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ इंदौरा संजीव कुमार यादव और थाना प्रभारी विशाल राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया, यात्रियों की सहायता की और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा। प्रशासन ने यात्रियों से भी अपील की है कि यदि किसी के पास हादसे से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी या वीडियो उपलब्ध हो तो वह जांच में सहयोग के लिए पुलिस को उपलब्ध कराए।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख