#हादसा

April 28, 2026

हिमाचल में सड़क किनारे खड़ी कार बनी काल- चालक ने खोला दरवाजा, बाइक सवार की टकराने से मौ*त

अचानक खोल दिया गाड़ी का दरवाजा

शेयर करें:

Himachal Kangra Gaggal

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो आए दिन चिंता का विषय बनता जा रहा है। कहीं तेज रफ्तार तो कहीं छोटी-सी लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। इसी कड़ी में अब कांगड़ा जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां मामूली सी गलती ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की जिंदगी छीन ली।

अचानक खोल दिया गाड़ी का दरवाजा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के गगल का है। यहां पर एक व्यक्ति अपनी बाइक पर चैतड़ू से गगल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक कार के चालक ने बिना पीछे देखे ही अचानक अपनी गाड़ी का दरवाजा खोल दिया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बिहारी चला रहे थे नशा नेटवर्क- पांच महीने में किया 40 लाख का लेन-देन, अब पहुंचे जेल

सड़क पर जा गिरा बाइक चालक  

उसी समय व्यक्ति की बाइक वहां से गुजर रही थी और सीधे जाकर दरवाजे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वे संतुलन खो बैठे और जोर से सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

इलाज के दौरान तोड़ा दम

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायल व्यक्ति को उठाया और बिना देरी किए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया और हालत को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी चोटें काफी गंभीर थीं।

यह भी पढ़ें: माता चिंतपूर्णी ने हर लिए सारे दुख : भक्त ने किया चांदी के भव्य छत्र और मुकुट से नवाजा

काफी प्रयासों के बावजूद व्यक्ति की हालत में सुधार नहीं हो पाया और इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस दुखद खबर के बाद उनके परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान

लाल सिंह उम्र 62 साल, निवासी  ढुगियारी, जिला कांगड़ा के रुप में हुई है। 

चालक के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। SP कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने मामले पर ध्यान देकर जांच शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि लापरवाही करने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख