कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 29 साल के युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार इस युवक की एक बस से टक्कर हो गई थी। यह हादसा आज सोमवार सुबह हुआ बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से उसके परिवार में मातम छा गया है।
बस के आगे टकराया बाइक सवार युवक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह अमृतसर-हारसीपतन रूट की बस कांगड़ा आ रही थी। जब बस बस स्टैंड से कुछ ही मीटर की दूरी पर थी तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक गलत दिशा में जाकर बस के आगे टकरा गया। बाइक सवार युवक बस के आगे लगी हैडलाइट से टकराने के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा और बेसुध हो गया।
यह भी पढ़ें: कसौली से लौटते ही बिगड़ी तबियत: फिर हार्ट अटैक- 25 साल की थी सिमरन
अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
आनन फानन में युवक को डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान बाइक सवार तरुण कुमार निवासी घुरकड़ी कांगड़ा के रूप् में हुई है।
यह भी पढ़ें: फ्री बिजली के बाद अब बंद होगी HRTC में यात्रा सब्सिडी!, सुक्खू सरकार लेगी बड़ा फैसला
परिवार में पसरा मातम
पुलिस ने युवक के खिलाफ तेज रफ्तार व गलत दिशा में बाइक चलाने का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मौत से उसके परिवार में मातम छा गया है। जवान युवक का शव देख कर उसके परिजनों को गहरा सदमा लगा है।
हिमाचल से जुड़ी इस बड़ी खबर को भी पढ़ें
हवालात की ग्रिल तोड़ कर भाग गया चिट्टा तस्कर, पुलिस को भनक तक नहीं लगी
हिमाचल की राजधानी शिमला में एक नशे का आरोपी जेल की सलाखों को काट कर हवालात से फरार हो गया है। आरोपी के इस तरह से हवालात से भागने के बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान उठने लगे हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें