राजनीति

#हादसा

January 21, 2025

हिमाचल: ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान की गई जान, सदमे में पूरा परिवार

सोलन: होमगार्ड जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal home grad jawan heart attack solan barotibala

सोलन: आए दिन युवाओं में दिल की बीमारियों समस्याएं आम होती जा रही हैं। ऐसे अब सोलन जिला के बरोटीवाला थाना से एक दुखद खबर आ रही है। जहां बरोटीवाला थाने के होमगार्ड जवान की अचानक दिल का दौरा पड़ा और मौत हो गई। जवान का नाम संतोष ठाकुर था। बताया जा रहा है कि जिस समय ये घटना घटी उस समय संतोष अपनी ड्यूटी पर तैनात था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक संतोष दून के तहत चंडी क्षेत्र का रहने वाला था। उसके गांव का नाम दयाला है।

ले गए अस्पताल मगर हो चुकी थी देर

दिल का दौरा पड़ने के बाद जवान को जल्द से जल्द अस्पताल ले जाया गया। मगर तबतक बहुत देर हो चुकी थी, चिकित्सकों ने संतोष को असपताल में आते ही मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के लिए ले गए नालागढ़

अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इसके बाद होमगार्ड जवान के शव को पोस्ट पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। उनके पैतृक गांव में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकारी कर्मचारी ने लगा दी नदी में छलांग: खोजने में जुटे हैं लोग

अधिकारियों ने दी विदाई

संतोष ठाकुर की अन्त्येष्टि क्रिया में मौजूद सभी अधिकारियों ने उसे नम आंखों से अंतिम विदाई दी। उसकी अंतिम विदाई में SSP ईलमा अफरोज, बरोटीवाला थाना के प्रभारी संजय कुमार, होमगार्ड के कंपनी कमांडर रामकिशन समेत गांव के अन्य कई सारे लोग मौजूद थे।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 6 वर्षीय कृष्ण को ट्रैक्टर ने उड़ाया, साइकिल ठीक कर रहा था बेचारा

परिवार में दुःख का माहौल

संतोष ठाकुर की मौत की खबर से उसके परिवार में दुःख का माहौल है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन अभी तक सदमे में हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनके परिवार पर अचानक ये विपदा कैसे आन पड़ी है।  बता दें कि हिमाचल में पिछले कुछ समय से हार्ट अटैक से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अब तक कई लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मंदिर गया शिक्षक खाई में गिरा, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख