#हादसा

April 15, 2026

हिमाचल: वीर सैनिक ज्ञान चंद जी का निधन, तीन युद्धों में ले चुके थे भाग

तीन ऐतिहासिक युद्धों के बहादुर योद्धा

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में जिला हमीरपुर के सुजानपुर क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां तीन बड़े युद्धों में देश की सेवा करने वाले वीर सैनिक ज्ञान चंद जी का निधन हो गया। उनके निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। ज्ञान चंद जी ने अपने साहस और देशभक्ति से न केवल सेना में बल्कि समाज में भी एक अलग पहचान बनाई थी, और उनके जाने से क्षेत्र ने एक सच्चा देशभक्त खो दिया है। 

नहीं रहे तीन ऐतिहासिक युद्धों के बहादुर योद्धा

बता दें कि ज्ञान चंद जी जिला हमीरपुर के गांव टिक्कर (डाकघर री) के रहने वाले थे। ज्ञान चंद जी सिर्फ एक फौजी नहीं थे, बल्कि इलाके के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत थे। उन्होंने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा देश की सेवा में समर्पित किया। वे उन चुनिंदा वीर सैनिकों में से थे, जिन्होंने देश के लिए तीन बड़े युद्धों में हिस्सा लिया 1962 का भारत-चीन युद्ध, 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्ध।

यह भी पढ़ें : सरकाघाट छात्रा ह*त्याकांड : पुलिस रिमांड में आरोपी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती

बहादुरी और देशभक्ति की सच्ची मिसाल

इन कठिन और चुनौतीपूर्ण हालातों में उन्होंने अपनी बहादुरी, हिम्मत और देशभक्ति का शानदार परिचय दिया। उनकी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उन्हें कई बार सम्मानित भी किया गया। सेना में उनका अनुशासन, समर्पण और देश के प्रति प्रेम आज भी लोगों के लिए एक मिसाल है।

रिटायरमेंट के बाद भी समाज के मार्गदर्शक थे ज्ञान चंद जी

रिटायरमेंट के बाद भी वे समाज में एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाते रहे और युवाओं को हमेशा देशभक्ति और सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा देते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही स्थानीय विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा उनके घर पहुंचे। उन्होंने ज्ञान चंद जी की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल दिवस पर CM ने बदला अपना ही फैसला- अब नहीं कटेगी अफसरों की सैलरी, दी बड़ी राहत

परिवार के साथ खड़ा है पूरा क्षेत्र

इस दौरान उन्होंने कहा कि “ज्ञान चंद जी का देश के प्रति योगदान और उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने जिस तरह से देश की सेवा की, वह हर किसी के लिए प्रेरणादायक है। समाज उनके शौर्य और समर्पण को कभी नहीं भूल पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा क्षेत्र और प्रशासन परिवार के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता के लिए तैयार है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख