सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से आंखों को नम कर देने वाली खबर सामने आई हैं। जहां एक पिता को अपने 24 साल के इकलौते पुत्र की चिता को मुखाग्नि देनी पड़ी, दृश्य तब और भी ज्यादा ह्दयविदारक हो गया जब 24 वर्षीय मृतक दिव्यांश बिश्नोई की माता अपने बेटे की अंतिम यात्रा में नंगे पांव मोक्षधाम तक पहुंच गई। ऐसे में जहां एक तरफ पिता पुत्र को मुखाग्नि दे रहे थे,वहीं माता दूर खड़े होकर अपने पुत्र को ईश्वर में विलीन होते हुए देख रही थी।
नौकरी लगते ही बेटे की शादी का सपना देखने लगी थी मां
अहमदाबाद में इसी माह की छह जून को अपनी पहली नौकरी ज्वाइन करने के बाद दिव्यांश की मां और शिक्षा विभाग में मुख्याध्यापिका शालू परमार ने एक साल बाद बेटे की शादी का प्लान भी बना लिया था। लेकिन उससे पहले ही उनका बेटा सदा सदा के लिए उन्हंे छोड़ कर चला गया। अधीक्षक आकाश बिश्नोई और मा शालू के पास अब बेटे की यादों के अलावा कुछ नहीं बचा है।
अपनी पहली नौकरी पर था दिव्यांश
बता दें मामला 17 जून का है जब सिरमौर के नाहन उपमंडल के रहने वाले शालू परमार तथा आकाश बिश्नोई को खबर मिली थी कि उनके इकलौते बेटे (दिव्यांश बिश्नोई) की अहमदाबाद में अचानक मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल वासी ध्यान दें: OTP बताओगे तभी मिलेगा राशन, जानें नई व्यवस्था की डिटेल
उसके बाद 18 तारीख को आकाश बिश्नोई द्वारा अपने बेटे के पार्थिव शरीर को अहमदाबाद से घर लाया गया, जिसके बाद 19 जून को दिव्यांश बिश्नोई के पार्थिव देह का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
माता-पिता को बेटे की मौत का लगा गहरा सदमा
इकलौता बेटा होने के चलते दिव्यांश की मौत का उसके माता पिता को गहरा सदमा लगा है। हालांकि मोक्षधाम में भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे, जो एक एक कर माता पिता को ढांढस बंधा रहे थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: ट्रक चलाकर पालता था परिवार, पुल के नीचे मिली देह, पसरा मातम
लोगों की मानें तो ऐसा दर्दनाक मंजर उन्होंने पहली बार देखा जब, एक पिता अपने इकलौते बेटे की चिता को मुखाग्नि दे रहा था और उसकी मां वहीं पर टकी टकी लगाए बेटे की चिता को जलते हुए देख रही थी।
हिमाचल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें...
बारिश के बाद फिर सताएगी गर्मी -जानें पूरी डिटेल
शिमला. हिमाचल प्रदेश में बीते दिन हुई बारिश के बाद प्रदेश के तापमान में एक संतोषजनक गिरावट आई है. जिससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है. मगर विशेषज्ञों का अनुमान है की आने वाले दिनों में प्रदेश के निचले इलाकों में अभी कुछ और दिनों तक गर्मी की मार देखने को मिलेगी....
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें!