#हादसा

April 13, 2026

खाटू श्याम से हिमाचल लौट रहे परिवार पर कहर : खड़े ट्रक में घुसी कार, बुजुर्ग की मौ*त, बेटियां गंभीर

बिना किसी चेतावनी संकेत के खड़ा था ट्रक

शेयर करें:

Una Accident News

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से जुड़े कुरुक्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। यह परिवार जब खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे तो इनकी कार खड़े ट्रक में जा घुसी। इस भीषण टक्कर में कार सवार एक 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बिना किसी चेतावनी संकेत के खड़ा था ट्रक

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में हिसार-चंडीगढ़ NH-152 पर हुए हादसे में बताया जा रहा है कि परिवार खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस हिमाचल लौट रहा था।

यह भी पढ़ें : हुड पहन आए थे बाइक सवार, छात्रा पर किया दराट से वार- घर से 1 KM दूर हुआ म*र्डर

हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे लोटनी गांव के पास हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक सड़क किनारे बिना किसी चेतावनी संकेत या इंडिकेटर के खड़ा था, जिससे तेज रफ्तार कार सीधे उसके नीचे जा घुसी।

क्रेन की मदद से कार को निकाला बाहर

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बाद में पुलिस और इमरजेंसी टीम ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का वादा फेल : किसान ने सड़क पर बहाया 500 लीटर दूध, नहीं खरीद रहा था मिल्कफेड

घायल परिवार के सदस्य साहिल सच्चर ने बताया कि वे 11 अप्रैल को अपने पिता बृजमोहन, बहनों नीतू और चांदनी, तथा जीजा सौरव सोनी के साथ दर्शन के लिए गए थे। वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। कार सौरव चला रहे थे, जबकि अन्य सभी सवार थे।

फरार चालक की तलाश जारी

टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग बृजमोहन को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी बेटियों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि बेटे और दामाद को भी चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल ब्रेकिंग : 19 साल की कॉलेज छात्रा पर चला दी दराट, सिर-हाथ पर वार- नहीं बची जा*न

पुलिस ने ट्रक नंबर (HR84-4342) के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है। साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़कों पर खड़े वाहनों और लापरवाही से होने वाले खतरों को उजागर कर दिया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख