#हादसा

October 23, 2024

हिमाचल : मदरसे से स्कूल के लिए निकला था बच्चा- न पहुंचा क्लास, न वापस लौटा

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला एक 14 साल के बच्चे की गुमशुदगी का समाचार प्राप्त हो रहा है। जानकारी मिली है कि बच्चा पिछले 5 दिनों से लापता है और इस मामले में पुलिस ने अब बच्चे की खोज शुरू कर दी है। नाबालिग बच्चा गायब बताया जा रहा है कि बच्चा शिमला स्थित बालूगंज में मदरसे में रहता है। पुलिस को जानकारी देते हुए मदरसा प्रबंधक ने बताया कि 14 साल का बच्चा बालूगंज स्कूल में पढ़ाई करता था। बच्चा स्कूल से मदरसा वापस नहीं लौटा जिसके बाद पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में यहां मिलेंगी शुगर फ्री मिठाइयां, जानिए कितनी चुकानी होगी कीमत

19 तारीख से लापता

बालूगंज थाना पुलिस को दी शिकायत में मदरसा प्रबंधक ईस्लाह फिकर ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चा 19 अक्टूबर को रोजाना की तरह पढ़ाई के लिए स्कूल निकला था। स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चा वापस मदरसा नहीं लौटा। यह भी पढ़ें: हिमाचल : व्यवस्था के खिलाफ महिलाओं का अनशन, कब सुनेगी सरकार ?

स्कूल नहीं पहुंचा था बच्चा

स्कूल की छुट्टी के वापस न लौटे बच्चे की खोज मदरसा प्रबंधन ने की। प्रबंधक सीधा स्कूल पहुंचे जहां उन्हें पता चला कि बच्चा स्कूल पहुंचा ही नहीं है। हालांकि बच्चा सुबह तैयार होकर स्कूल की ओर ही गया था। यह भी पढ़ें: हिमाचल में सरकारी ड्राइवर को शराब पीकर बस चलाना पड़ा महंगा, हुआ सस्पेंड

पुलिस ने शुरू की छानबीन

वहीं, प्रबंधन द्वारा बच्चे की खोज 2,3 दिन तक की गई। लेकिन बच्चे का कोई नामोनिशान नहीं लग पाया। जिसके बाद जिसके बाद मदरसा प्रबंधक ईस्लाह फिकर ने बालूगंज थाने में शिकायत दी। वहीं, प्रबंधन को शक है कि बच्चे को किसी अज्ञात द्वारा अगवा करवाया गया है। पुलिस के पास मामला पहुंचने के बाद खोज को तेज कर दिया है। वहीं, बच्चे को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख