#हादसा

December 2, 2024

हिमाचल: चक्कर खाकर सड़क से नदी में जा गिरी महिला, घर जा रही थी बेचारी

शेयर करें:

सलूणी (चंबा)। हिमाचल में आए दिन हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो रही है। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के चंबा जिला से सामने आया है। यहां एक महिला चक्कर खाकर सड़क से सीधे नदी में जा गिरी। हालांकि महिला को नदी से निकाल लिया गया और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

चंबा के सलूणी से सामने आया मामला

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा चंबा जिला के उपमंडल सलूणी से सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला एक बस से उतरी थी। महिला को उल्टियां हो रही थी। जिसके चलते वह बस से उतर कर सड़क के किनारे पर बैठ कर उल्टी कर करने लगी। इसी दौरान अचानक महिला को चक्कर आ गया और वह सड़क से चक्कर खाकर नीचे बह रही स्यूल नदी में जा गिरी। यह भी पढ़ें : हिमाचल का एक और जवान शहीद- सियाचिन ग्लेशियर में था तैनात

सड़क से स्यूल नदी में गिरी महिला

यह महिला सलूणी लंगेरा सड़क मार्ग पर चकोली पुल के पास स्यूल नदी में गिरी थी। मृतक महिला की पहचान रिहाना पत्नी यासीन मुहम्मद निवासी गांव मड़पनिहार के रूप में हुई है। महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना स्थल पर मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिजन कर रहे थे बेटे को फोन, मौसी को कमरे में पड़ी मिली देह

सड़क किनारे उल्टी कर रही थी महिला

बताया जा रहा है कि रिहाना सलूणी से निजी बस में सवार होकर अपने घर जा रही थी। महिला चकोली पुल के पास ही बस से उतर गई और सड़क किनारे उल्टी करने लगी। इसी दौरान अचानक वह चक्कर खाकर सड़क से नीचे लुढ़क गई और सीधे स्यूल नदी में गिर गई। महिला को गिरता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। यह भी पढ़ें: पर्ची से इस नगर परिषद पर हुआ भाजपा का कब्जा, कांग्रेस को मिली उपाध्यक्ष

अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत

सूचना मिलते ही किहार पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को कड़ी मशकत के बाद स्यूल नदी से बाहर निकाला। महिला को प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक महिला के परिजनों को भी सूचित कर दिया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख