#हादसा
March 3, 2026
हिमाचल: जिस रास्ते से रोज गुजरता था खेमराज- वहीं से फिसला और जान चली गई
600 फीट गहरी खाई में जा गिरा व्यक्ति
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक परिवार के लिए होली की खुशियां अचानक मातम में बदल गई। इलाके में हुई एक दर्दनाक घटना में एक व्यक्ति का पैर फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला चंबा के विधानसभा क्षेत्र चुराह के तीसा-नकरोड़ मार्ग का है। हादसा उस समय हुआ जब व्यक्ति अपने घर लौट रहा था। इस दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह करीब 600 फीट गहरी खाई में जा गिरे। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण खेमराज की मौके पर ही मौत हो गई। व्यक्ति उस रास्ते से गिरकर मौत हो गई जिस रास्ते से उनका रोज का आना-जाना रहता था।
खेमराज पुत्र गंगू राम, जो गांव धनलाई, जिला चंबा के रूप में हुई है।
ग्रामीणों ने जैसे ही इस हादसे की जानकारी पाई, तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों ने बकी मदद से गहरी खाई से शव को बाहर निकाला। हादसे के बाद इलाके में शोक और चिंता का माहौल छा गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम की सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है और स्थानीय लोग हादसे को लेकर दुख और चिंता व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हादसा दुर्घटना के रूप में दर्ज किया गया है, और आगे की जांच जारी है।