चंबा। आए दिन हिमाचल में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अमूमन हिमाचल के दुर्गम पहाड़ी रास्तों पर वाहनों के नियंत्रण खो देने के कारण ये हादसे पेश आते हैं। इसी कड़ी में ताज़ा मामला हिमाचल के उच्च पर्वतीय क्षेत्र जिला चंबा से सामने आया है, जहां पेश आए सड़क हादसे में एक आदमी की मौत हो गई और वाहन चला रहा शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है।
नाले में गाड़ी गिरने से व्यक्ति की मौत
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा चंबा जिला के सुंडला-बिहाली सड़क पर हुआ। जहां दो व्यक्ति टाटा सूमो गाड़ी (एचपी 01के-5375) में सुंडला से बिहाली सड़क पर जा रहे थे। इस दौरान जब उनकी गाड़ी चुआनी नामक स्थान पर पहुंची तभी चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और फिर गाड़ी लगभग 150 मीटर नीचे नाले में जा गिरी। गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर गांव के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें: मायके से ससुराल लौट रही महिला को रास्ते में आया चक्कर, स्वर्ग सिधारी
बताया जा रहा है कि दोनों में से एक व्यक्ति की मौके पर ही जान चली गई थी और दूस ऐसे में घायल हुए शख्स को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल घायल हुए शख्स का इलाज मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है।रा बुरी तरह घायल था।
जान गंवाने वाले की पहचान : भुवनेश कुमार, निवासी गांव गल, जिला चम्बा
घायल शख्स की पहचान : दिलशाद, निवासी गांव पटेरनी, जिला चम्बा
उधर, हादसे की सूचना मिलते ही सुंडला पंचायत के उप-प्रधान ने इस बात की खबर पुलिस थाना किहार और चौकी सुरंगानी को दी। जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
यह भी पढ़ें: वीरभद्र सिंह के दो-दो करीबी बने BJP के विधायक: CM सुक्खू से दूरी- क्या थी मजबूरी ?
मामले की पुष्टि एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने की है। उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है। साथ ही पुलिस थाना किहार में गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तारी से गाड़ी चलाने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।