राजनीति

#हादसा

January 20, 2025

हिमाचल: दलदल में बह गई थी गुच्छी ढूंढने गई महिला, तीन दिन बाद मिली देह

चंबा में गुच्छी ढूंढने गई महिला दलदल में बहकर लापता, 3 दिन बाद शव बरामद

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal chamba swamp woman body found

चंबा। हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न प्रदेश है। यहां के लाखों लोग इन्हीं संसाधनों से अपना जीवन यापन करते हैं। मगर कई बार लोग परिवार के पालन-पोषण के लिए अपनी जान तक को जोखिम में डाल देते हैं। जिसमें कई बार तो उनकी जान भी चली जाती है। ऐसा ही एक मामला प्रदेश के जिला चंबा से सामने आया है। जहां एक महिला जंगल में गुच्छी ढूंढने गई और बारिश के चलते नाले में आए दलदल में बह गई और लापता हो गई। महिला का शव तीन दिन बाद आज मिल गया है।

24 घंटे बाद मृत मिली महिला

मिली जानकारी के अनुसार जिला चंबा के तहत आते उपमंडल चुराह में एक महिला बीते सोमवार देर शाम दलदल में बहने से लापता हो गई थी। बताया गया कि महिला अपने पति के साथ जंगल में गुच्छी ढूंढने के लिए गई हुई थी।  जिसके बाद स्थानीय लोगों व प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया गया और 24 घंटे के बाद घटना स्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर बरामद उन्हें महिला का शव बरामद हुआ।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस के विधायक पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, जानें

चुराह में पेश आई घटना

पुलिस द्वारा मृतक महिला का शव कब्जे में लेने के बाद नागरिक अस्पताल तीसा भेजा गया। जहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक महिला की पहचान जयवंती पत्नी हेमराज निवासी ग्राम पंचायत मंगली के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सरकारी कर्मी के घर से आ रही थी बदबू, खराब हाल में मिला शरीर

प्रशासन ने 25,000 रुपए दी फौरी राहत

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए SDM चुराह शशि पाल शर्मा ने बताया कि बीते सोमवार को महिला के दलदल में बहने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद प्रशासन द्वारा पुलिस व दमकल विभाग की संयुक्त टीमों को आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर भेजा था।  स्थानीय लोगों, पुलिस व दमकल विभाग के संयुक्त प्रयास से महिला का शव बरामद कर लिया और तमाम कानूनी औपचारिक्ताओं के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। साथ ही पीड़ित परिवार को 25,000 रुपए फौरी राशि के तौर पर दी गई है।

 

यह भी पढ़ें: पति की आंखों के सामने दलदल में बह गई पत्नी, गुच्छी ढूंढने गई थी

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख