राजनीति

#हादसा

January 20, 2025

हिमाचल: एक माह बाद चमेरा जलाशय में मिली 22 वर्षीय काजल की देह, परिजनों...

चंबा: लापता युवती काजल का शव चमेरा जलाशय से बरामद, परिवार में मातम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal chamba girl body kajal chamera reservoir after one month

चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में बीते एक महीने से अपनी बेटी का इंतजार कर रहे परिवार को बड़ा सदमा लगा है। दरअसलए एक महीने से अपने घर से लापता 22 वर्षीय युवती काजल का शव जिले के चमेरा जलाशय से बरामद हुआ है। वह मुख्यालय के साथ लगते घोल्टी में एक घर में काम करती थी। बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले उसने रावी नदी में छलांग लगा दी थी।

परिवार को सौंपा शव

आज शनिवार को एक माह बाद इस युवती का शव पुलिस ने चमेरा जलाशय से बरामद कर लिया है। पुलिस टीम ने मेडिकल कॉलेज चंबा में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। साथ ही मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

काजल के चिल्लाने की सुनी थी आवाज

बता दें कि कुछ लोगों ने बीती 7 मार्च को काजल को रावी नदी में गिरते हुए देखा था। लोगों ने काजल के चिल्लाने की आवाज भी सुनी थी। मगर जब तक वह घटनास्थल पर पहुंचते तब तक काजल पानी के तेज बहाव में लापता हो गई थी। इसके बाद उसकी तलाश में पुलिस टीम द्वारा नदी में सर्च अभियान भी चलाया गया और ड्रोन की मदद भी ली गई। मगर काजल का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

पानी में लोगों ने देखा शव

वहींए शनिवार सुबह तलेरू के पास कुछ लोगों ने पानी में शव को देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: खेलने गया था 19 साल का दीपक, ITI की तीसरी मंजिल से नीचे गिरा

बेटी का शव देख परिजनों को लगा सदमा

वहीं करीब एक माह से अपनी जवान बेटी के जिंदा होने की उम्मीद लगाए बैठे काजल के माता पिता को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उन्हें पुलिस की ओर से सूचना मिली कि चमेरा जलाशय में एक शव बरामद हुआ है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान काजल के रूप में की। वहीं बेटी के शव को देख कर परिजन गहरे सदमें में हैं। 

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख