चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में एक दुखद हादसा पेश आया है। यहां वांगल-भलेई मार्ग पर एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में अपनी बेटी और दोहती को उनके घर छोड़ने जा रहे पिता की मौत हो गई है। मृतक की पहचान खेर मोहम्मद के रूप में हुई है- जो कि चुराह का रहने वाला था।
बेटी-दोहती को घर छोड़ने जा रहा था पिता
बताया जा रहा है कि खेर मोहम्मद ऑल्टो कार में अपनी बेटी और दोहती को उनके घर छोड़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान बेटी के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर उनकी कार खाई में जा गिरी।
खाई में गिरी कार
गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया।
यह भी पढ़ें: अद्भुत हिमाचल: यहां मनाई जाती है डायन की रात, घूमते हैं भूत-प्रेत और काली शक्तियों
PGI में पिता ने तोड़ा दम
जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने खेर को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिर यहां मौजूद डॉक्टरों ने खेर को PGI रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:
खाई में गिरी दूध ले जा रही गाड़ी- 5 लोग थे सवार
हिमाचल के कुल्लू जिला में सुबह-सवेरे एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां आनी में एक दूध की सप्लाई करने वाली गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। हादसे के समय गाड़ी में चालक सहित पांच लोग सवार थे।
हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि, चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सुबह-सवेरे यह लोग गाड़ी में सवार होकर दूध...
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ब्यास नदी में गिरा ट्रक- ड्राइवर लापता
यह दर्दनाक हादसा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में पेश आया है। जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमटर दूर वैष्णो माता मंदिर के पास एक ट्रक ब्यास नदी में गिर गया है। हादसे के बाद से अभी तक चालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है
हालांकि, चालक की तलाश के लिए मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। क्षतिग्रस्त ट्रक को नदी से...
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें