राजनीति

#हादसा

January 20, 2025

हिमाचल: 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, 3 थे सवार- एक ही बच पाया

चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक खाई में गिरा, 2 की मौत, 1 घायल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal chamba churah truck fell 500 meter deep gorge

चंबा। हिमाचल में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में बहुमूल्य जिंदगियां खत्म हो रही है। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हिमाचल के चंबा जिला में आज दोपहर बाद हुआ है। इस हादसे में एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा है। हादसे में ट्रक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य शख्स इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है।

चंबा के चुराह में खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा चंबा जिला के उपमंडल चुराह के नकरोड-चांजू मार्ग पर बघेईगढ़ के पास आज यानी शनिवार दोपहर बाद हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे में एक ट्रक करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

500 मीटर गहरी खाई में गिरा था ट्रक

बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर बाद एक ट्रक चरडा से पठानकोट की तरफ जा रहा था। ट्रक में चालक सहित तीन लोग सवार थे। जब यह ट्रक बघेईगढ के पास पहुंचा तो चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित ट्रक 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक के गिरने की आवाज सुन कर स्थानीय लोग घटनास्थल की तरफ भागे। वहीं पुलिस को मामले की जानकारी दी।

दो लोगों की मौके पर हुई मौत

मौके पर पहुंची पुलिस को दो लोगों के शव मिले, जबकि एक व्यक्ति घायल अवस्था में था। जिसे तुरंत ही पीएचसी बघेईगढ़ ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सिविल अस्पताल तीसा रैफर कर दिया गया। घायल की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सवारू पुत्र गुलाम हुसैन और सदिक सेन पुत्र राजबली दोनों गांव ज्यूरी के रहने वाले थे। वहीं घायल की पहचान चालक सूरमू पुत्र हसनदीन वासी गांव ज्यूरी के तौर पर की गई है।  पुलिस ने इस संदर्भ में पुलिस थाना तीसा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि नकरोड. चांजू मार्ग पर ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ये कैसी FIR: CPS को बता दिया यहूदी, रिटायर IAS की उम्र 30 साल

 

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख