#हादसा

June 5, 2024

हिमाचल: बस अड्डे पर अचेत पड़े मिले दो युवक- एक की थम चुकी थीं सांसें

शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश में आए कहीं न कहीं से संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश के कई इलाकों में ऐसे मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। इस कड़ी में ताज़ा मामला सूबे के जिला चंबा से सामने आया है। यहां स्थित एक बस अड्डे पर संदिग्ध हालात में दो युवक पाए गए। जिनमें एक की मौत हो गई और दूसरे युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया है।

बस अड्डे पर बेसुध पड़े थे दोनों युवक

मिली जानकारी के अनुसार जिला चंबा के तहत आते बानीखेत कस्बे के बस अड्डे पर बीते कल एक दो युवकों को बेसुध हालत में पाया गया। जब स्थानीय लोगों से गौर से देखा तो उनमें से एक युवक की मौत हो गई थी व दूसरा अचेत पड़ा हुआ था। यह भी पढ़ें: हार के बाद बोले CM सुक्खू- हिन्दू बहुल राज्य था, इसलिए चारों सीटें जीत गई BJP घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। दूसरे अचेत पड़े युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी में भर्ती करवाया गया है।

मृत व अचेत युवक की पहचान

पुलिस द्वारा इस घटना की सूचना मृतक युवक के परिजनों को डे दी गई है। साथ ही शव को सिविल अस्पताल डलहौजी की मार्चेरी में रखवा दिया है। मृतक युवक की पहचान संजीव के रूप में हुई है। संजीव चंबा के साथ लगते चनेड के गांव टाला का रहने वाला था। उपचाराधीन युवक की पहचान मोनू कुमार के रूप में की गई है। मोनू चंबा के गांव सराहन का रहने वाला है। यह भी पढ़ें: हमीरपुर से फिर अनुराग: CM-डिप्टी सीएम भी नहीं मिटा पाए जीत का सूखा

उपचाराधीन युवक के बयान बाद स्पष्ट होगी स्थित

मामले की पुष्टि करते गुए SDPO डलहौजी हेमंत ठाकुर ने बताया कि उपचाराधीन युवक मोनू कुमार के बयान के बाद ही वास्तविकता का पता चल पाएगा। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार इन दोनों ने ऐसी कौन सी वस्तु का सेवन किया हुआ था, जिससे वे दोनों बेसुध हो गए। साथ ही उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों के डलहौजी पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अपने स्तर पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख