#हादसा
May 30, 2025
वर्कशॉप से लौटी HRTC बस की ब्रेक कैसे हुई फेल? अस्पताल पहुंची सवारियां- उठे कई सवाल
आनी के बानीगाड़ में NH-305 पर हादसा
शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के आनी उपमंडल में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब जुहड़ से आनी आ रही HRTC की बस के ब्रेक फेल हो गए और वह सामने खड़ी दूसरी बस से टकरा गई। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर आनी मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर बानीगाड़ के पास हुआ।
घटना उस समय हुई जब रामपुर डिपो की बस बानीगाड़ के पास कोहिला से आ रही दूसरी एचआरटीसी बस को पास देने के लिए रुकी थी।अचानक ब्रेक फेल होने के बाद ड्राइवर राजेश कुमार ने सामने खड़ी कुल्लू डिपो की बस की ओर हल्का रुख मोड़ते हुए जानबूझकर हल्की टक्कर कर दी, जिससे बस रुक गई और बड़ा हादसा टल गया। बता दें कि हादसे के वक्त बस में कई सवारियां मौजूद थी
यह भी पढ़ें : कौन बनेगा BJP का अलगा प्रदेश अध्यक्ष? हिमाचल आ रहें जेपी नड्डा, सुनाएंगे अपना फैसला
हैरानी की बात यह है कि दुर्घटनाग्रस्त बस हाल ही में रामपुर डिपो की वर्कशॉप से लौटकर सेवा में आई थी और अब तक 8 लाख किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर चुकी है। इससे एचआरटीसी की बसों की तकनीकी जांच व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : अस्पताल गई युवती को गाड़ी में जबरन बैठा पहुंचाया अपने घर, इज्जत पर डाला हाथ और...
बीएमओ आनी डॉ. भागवत मेहता ने जानकारी दी कि इस हादसे में चार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें आनी सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा कई सवाल दागे जा रहे हैं। एक दिन पहले ही सर्विसिंग के बाद लौटी बस का ब्रेक फेल होना चिंता का विषय है।