#हादसा
May 30, 2025
हिमाचल: परिवार की टूटी उम्मीद, सतलुज ने उगली 18 साल के युवक की देह; सदमें में परिजन
10 दिन बाद एक युवक की मिली देह, दूसरे की तलाश जारी
शेयर करें:

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में एक परिवार की उम्मीद उस समय टूट गई, जब सतलुज नदी में बहे उनके जवान बेटे का शव मिला। परिवार किसी चमत्कार की उम्मीद में था, कि उनका बेटा उन्हें जिंदा वापिस मिल जाए, लेकिन आज उनकी यह उम्मीद टूट गई। बिलासपुर जिला में गोबिंद सागर झील के चलेला के पास सतलुज नदी में एक युवक का शव मिला है।
दरअसल 19 मई को बरमाणा थाना क्षेत्र के हरनोड़ा के पास सतलुज नदी में दो युवक डूब गए थे। जिसमें से एक युवक का शव गुरुवार को गोबिंद सागर झील के चलेला इलाके से बरामद हुआ। इस हृदयविदारक घटना से युवक के परिजनों की वह आखिरी उम्मीद भी टूट गई, जो उन्होंने बेटे के सकुशल लौट आने की लगाए रखी थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: चलती ट्रेन से उतरते रेलवे ट्रैक पर गिरी महिला, थम गई सांसें; परिवार बेखबर
मृतक युवक की पहचान 18 वर्षीय सुशील केसी, निवासी ग्राम व डाकघर बाफीकुट नौझूला, जिला रुकुम नेपाल के रूप में हुई है। वह अपने मित्र 20 वर्षीय मिलन बुद्धा निवासी त्यूणी रायगी, जिला देहरादून उत्तराखंड के साथ 19 मई को सतलुज में नहाने गया था। इसी दौरान दोनों युवक अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए और बह गए।
यह भी पढ़ें : कौन बनेगा BJP का अलगा प्रदेश अध्यक्ष? हिमाचल आ रहें जेपी नड्डा, सुनाएंगे अपना फैसला
दोनों युवका के बहने की सूचना मिलने पर पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू की। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। नदी में बहे दोनों युवकों की तलाश के लिए पुलिस ने होमगार्ड, के अलावा स्थानीय गोताखोरों और बीबीएमबी के पेशेवर गोताखोरों की मदद भी ली। लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी पुलिस और तलाशी में जुटी गोताखोरों की टीम को सफलता नहंी मिली।
यह भी पढ़ें : बिजली नहीं, फर्नीचर नहीं…CM सुक्खू चले उद्घाटन करने ! टूर प्लान ने खोली पोल- विपक्ष ने घेरा
तमाम कोशिशों के बावजूद जब कोई सफलता नहीं मिली तो 21 मई को गोताखोरों को वापस भेज दिया गया और उसके बाद से झील के किनारे निगरानी रखी जा रही थी। गुरुवार को चलेला क्षेत्र में नदी के किनारे एक शव दिखाई दिया, जिसकी सूचना स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को दी। नयनादेवी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
शव की पहचान सुशील केसी के रूप में हुई। सूचना मिलते ही थाना बरमाणा की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने पुष्टि की कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : अस्पताल गई युवती को गाड़ी में जबरन बैठा पहुंचाया अपने घर, इज्जत पर डाला हाथ और...
सुशील की मौत ने उसके परिवार को गहरा आघात दिया है। बेटे के सकुशल लौटने की जो अंतिम उम्मीद बची थी, वह भी अब समाप्त हो चुकी है। वहीं, दूसरे युवक मिलन बुद्धा की तलाश अब भी जारी है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि खोज अभियान जारी रहेगा, जब तक दूसरे युवक का कोई सुराग नहीं मिल जाता।