#हादसा

January 21, 2025

हिमाचल: मां-बाप की टूटी आस, स्वर्ग सिधारा जवान बेटा; 5 और 3 साल के हैं बच्चे

घुमारवीं में ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत

शेयर करें:

Himachal bilaspur ghumarwin truck collision youth lost his life

घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल के बिलासपुर जिला में एक परिवार में उस समय मातम पसर गया, जब उनके जवान बेटे की मौत हो गई। लाख प्रयासों के बाद भी माता पिता अपने बेटे को बचा नहीं सके। ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से उसके परिजन सदमें में है।

घुमारवीं में 15 मई को हुआ था हादसा

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिला के घुमारवीं में 15 मई की रात को 30 वर्षीय दीपक सोनी पुत्र हेमराज सोनी निवासी घुमारवीं कुछ एक ट्रक की चपेट में आ गया था। दीपक सोनी घुमारवीं अस्पताल के पास ही अपनी सुनार की दुकान करता था। रात को जब वह दुकान बंद कर घर जाने के लिए निकला तो उसे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आई थी।

 

यह भी पढ़ें: मां-बाप से छिन गया 16 साल का बेटा, भंडारा खाने गया था नदी में डूबा

हादसे के छह दिन बाद अस्पताल में मौत

घायल दीपक को पहले सिविल अस्पताल घुमारवीं ले जाया गया, जहां से उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। एम्स में दीपक की हालत में सुधार ना होता देख उसे परिजन चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां बीती रात को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दीपक अस्पताल में लगभग छह दिन जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ता रहा।

 

यह भी पढ़ें: मुकेश का तंज: जो जयराम खुद नहीं बोल पाते, वो कंगना रनौत से बुलवाते हैं

मृतक के 5 और 3 साल के हैं दो बच्चे

दीपक के घर में उसके माता पिता के अलावा पत्नी पांच साल की बेटी और तीन साल का बेटा है। दो छोटे छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से हर आंख नम हो गई है। दीपक की मौत से उसकी माता और पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।  वहीं पुलिस ने अस्पताल में पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: CRPF जवान को दिखा दी किसी और की जमीन, ठग लिए 20 लाख रुपए

पुलिस कर रही मामले की जांच

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि युवक की चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। युवक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख