राजनीति

#हादसा

January 20, 2025

हिमाचल: वायु सैनिक की पत्नी ने अकेले भरी उड़ान, क्रैश कर गया पैराग्लाइडर

कांगड़ा: बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग क्रैश हादसा, महिला पायलट की मौत

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal airman s wife flew alone paraglider crashed bir billing

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश स्थित कांगड़ा जिले के तहत आते मशहूर पैराग्लाइडिंग साईट बीड़ बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां आज रविवार को अकेले उड़ान भरने वाली महिला पायलट को क्रैश लैंडिंग के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी। जान गंवाने वाली महिला पायलट काफी अनुभवी पायलट बताई जा रही है और वह बीते एक साल से उड़ान भरती आई है। मगर आज की उड़ान उसकी आखिरी उड़ान साबित हुई।

वायु सेना में है पति, उसने भी किया था फ्लाई

सामने आई जानकारी के अनुसार मृतक महिला का पति वायु सेना में कार्यरत हैं, जिनका नाम आशुतोष चंद्रा बताया गया है। खबर के अनुसार महिला के साथ उसके पति और अन्य तीन लोगों ने भी सोलो उड़ान भरी थी। मगर जब उन्होंने अपनी पत्नी के पैराग्लाइडर को क्रैश होते हुए देखा तो वे बाकि के साथियों के साथ वहीं पर लैंड कर गए। इमरजेंसी लैंडिंग करने के बाद उन्होंने पाया कि महिला पायलट घटनास्थल पर गंभीर रूप से घायल हुई पड़ी है।

पति ने मंगाया एयर फ़ोर्स का हेलिकॉप्टर

अपनी 54 वर्षीय पत्नी रितु चोपड़ा को घायल देखे आशुतोष चंद्रा ने तुरंत ही वायुसेना से संपर्क साधकर उसने मदद मांगी और कुछ ही देर में एयर फ़ोर्स का हेलिकॉप्टर घटनास्थल पर जा पहुंचा। जिसमें बैठकर घायल महिला पायलट को इलाज के लिए बीड़ ले जाया गया। मगर तब तक काफी ज्यादा देर हो चुकी थी और अस्पताल पहुंचने पर वहां मौजूद चिकित्सकों द्वारा घायल महिला को मृत करार दे दिया गया।

नोएडा के रहने वाले थे पति-पत्नी

वहीं, हादसे का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की शुरूआती छानबीन में इस बात का पता चला है कि अचानक से मौसम में हुए बदलाव के कारण यह दर्दनाक हादसा पेश आया। मृतक महिला मूलरूप से उत्तर प्रदेश के तहत आते नोएडा की रहने वाली बताई गई है, जो बीते एक साल से अपने पति के साथ यहां फ़्लाइंग करने के लिए आया करती थी। बहरहाल पुलिस द्वारा इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख