राजनीति

#हादसा

August 1, 2024

मधुमक्खियों के झुंड से हुआ 43 साल के बबलू का सामना: अस्पताल ले गए लेकिन..

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Hamirpur honey bees labourer uttar pradesh nadaun himachal
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक व्यक्ति की मधुमक्खियों के काटने से दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान जयपाल बबलू के रूप में हुई है- जो कि 43 साल का था। जयपाल अपने सगे भाई के साथ मानपुल गांव में किराए के मकान में रहता था।

दिहाड़ी लगाने गया हुआ था मजदूर

जानकारी के अनुसार, जयपाल दिहाड़ी लगाने का काम करता था। मंगलवार को जयपाल दिहाड़ी लगाने गया हुआ था। इस दौरान उसे मधुमक्खियों ने काट लिया। इसी के चलते उसे आनन-फानन में नादौन अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे घर भेज दिया गया। यह भी पढ़ें : मंडी में फटा बादल: 11 से ज्यादा लोग लापता, कई घर बहे

मधुमक्खियों ने किया हमला

इसके बाद बुधवार सुबह जयपाल की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई और उसे फिर से अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जयपाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली का रहना वाला था।

किराए के मकान में रहते के दोनों भाई

बताया जा रहा है कि जयपाल का भाई मंगलवार को ही पैतृक गांव के लिए निकला था। उसे शाम करीब तीन बजे उसके चचरे भाइयों ने फोन पर सूचना दी। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिमाचल से जुड़ी यह दो बड़ी खबरें भी पढ़ें:

हिमाचल में तबाही जारी: 52 लोग लापता

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बीती रात को भारी बारिश से तबाही हुई है। कुल्लू, मंडी और शिमला के रामपुर में तीन जगह बादल फटा है। बादल फटने से कई घर बह गए हैं। 52 लोग लापता हो गए हैं। जबकि, अभी तक तीन लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मनाली में ब्यास नदी का जल स्तर बढ़ने से यहां ताश के पत्तों की तरह सब्जी मंडी की 5 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। बादल फटने से...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तबाही के बीच लगे भूकंप की झटके

हिमाचल प्रदेश में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। प्रदेश के कई इलाकों में बादल फटने से कई लोग लापता हो गए हैं और कई घर बह गए हैं। लाहौल-स्पीति में भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए हैं।लाहौल-स्पीति में बुधवार आधी रात को भूकंप की रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई है। जमीन के अंदर इसकी गहराई 5 किलोमीटर थी। यह जिला जोन 5 में आता है, जिसके कारण भूकंप यहां लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। भूकंप के कारण...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख