#हादसा

December 1, 2024

हिमाचल : गाड़ी की टक्कर से कार हुई बेकाबू, रौंद डाले चार वाहन- मची चीख-पुकार

शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में भयानक हादसा पेश आया है। यहां NH-5 पर बाईपास के पास चार वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी हादसे में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसे के वक्त मौके पर चीख-पुकार मच गई।

चार वाहनों की जोरदार टक्कर

हादसे के बाद सड़क पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया है। फिलहाल, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिता नहीं रहा, मां ने भी अकेली छोड़ी बेटी- अंजान शख्स ने किया प्रेग्नेंट

पीछे से गाड़ी ने मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सोलन न्यू बस स्टेंड के पास पेश आया है। बताया जा रहा है कि शिमला की ओर जा रही एक कार को किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार और दो बाइकों के साथ टकरा गई।

वाहनों को हुआ भारी नुकसान

हादसे में चारों वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। मगर गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसे के बाद सड़क पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया है। फिलहाल, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल की युवती को सात समंदर पार गोरे से हुआ प्यार, ठग निकला प्रेमी

हादसों का बढ़ रहा आंकड़ा

लोगों का कहना है कि NH-5 पर हो रहे सड़क हादसों का आंकड़ा दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इन सड़क हादसों में कई लोगों की जान भी चली गई है। ज्यादातर हादसे वाहन चालकों की लापरवाही और तेज रफ्तारी के कारण पेश आ रहे हैं। चालकों के वाहन की स्पीड इतनी तेज होती है कि वो उसपर संतुलन नहीं बना पाते हैं और फिर हादसे का शिकार हो जाते हैं। यह हादसे कई परिवारों को कभी ना भूलने वाले गम दे जाते हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख