#हादसा

October 23, 2024

हिमाचल : सड़क किनारे खड़े बच्चे को कार ने उड़ाया, सहम गई मां

शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जिले के आनी क्षेत्र के किरण बाजार में एक तेज रफ्तार कार ने पांच साल के बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी है। हादसे के वक्त बच्चा अपनी मां के साथ सड़क किनारे खड़ा था।

मां के साथ खड़ा था बच्चा

कार इतनी तेज रफ्तार थी कि कार की टक्कर लगते ही बच्चा सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह भी पढ़ें: हिमाचल : पत्नी के साथ चल रह था विवाद, परेशान पति ने उठाया गलत कदम

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

मामले में बच्चे की मां ममता शर्मा ने कार चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। ममता ने बताया कि वो कुल्लू जिला के महुगा की रहने वाली है। आज दोपहर 3.30 बजे वो अपने पांच साल के बेटे एरिक के साथ किरण बाजार में ICICI बैंक के पास खड़ी थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने एरिक को जोरदार टक्कर मार दी।

सड़क पर दूर जा गिरा बेटा

ममता ने बताया कि कार की स्पीड इतनी तेज थी कि उसे समझ नहीं आया कि अचानक एरिक के साथ हुआ क्या। गनीमत रही कि बेटे की जान बच गई। हादसे में एरिक सड़क पर दूर जाकर गिरा, जिसे देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। ममता ने बताया कि हादसे में एरिक को टांगों और मुंह में काफी चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए आनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल : ससुराल वाले दहेज के लिए करते हैं तंग, मासूम को गोद में उठाए थाने पहुंची बहू

कार जब्त, चालक गिरफ्तार

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए SP कुल्लू कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कार को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपी की पहचान राहुल के रूप में हुई है- जो कि जिला शिमला के फताकुफर का रहने वाला है।

कार चालक की लापरवाही

SP कुल्लू ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। लोगों का कहना है कि हादसा कार चालक की तेज रफ्तारी और लापरवाही के कारण हुआ है। उनका कहना है कि टक्कर इतनी भयानक थी कि कोई जानी नुकसान भी हो सकता था। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा मौके पर लगे CCTV भी खंगाले जा रहे हैं और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख