मंडी। किसी भी घर में जब बेटी की शादी होती है तो उस वक्त काम की सबसे ज्यादा भागदौड़ दुल्हन के भाई को होती है। घर की सजावट से लेकर बाजार से सब सामान लाने तक का जिम्मा भाई का होता है। एक भाई अपनी बहन की शादी के लिए तब तक टिक कर नहीं बैठता है जब तक वो अच्छे से अपनी बहन की डोली को विदा ना कर ले।
बहन ने डोली वाले दिन खोए 5 भाई
सोचिए अगर बहन की डोली विदा करने के बाद कोई बहन अपने एक नहीं बल्कि पांच भाईयों को खो दे तो उस बहन पर क्या हालत होगी या फिर उस परिवार पर क्या बीतेगी-जिनके परिवार के एक साथ पांच चिराग बुझ जाएं। ऐसी ही दुखद घटना हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में पेश आई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बंद किए जा रहे राशन कार्ड, जानें क्या है पूरा मामला
एक ही परिवार के पांच चिराग बुझे
जिले के चौहरघाटी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में एक मारुति कार गहरी खाई में गिर गई है। इस भयानक हादसे में पांच युवकों की एक साथ मौत हो गई है। ये पांचों युवक आपस में रिश्तेदार थे। मृतकों में से चार युवक धमच्यान गांव और एक बजोट गांव का रहने वाला था।
बहन को छोड़ने गए थे ससुराल
बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को धमच्यान गांव के खेम सिंह की बेटी की शादी थी। शादी के बाद रस्म निभाने के लिए ये पांचों युवक खुशी-खुशी बहन को उसके ससुराल मुल्थान के लोहारड़ी छोड़ने गए थे। मगर बहन को क्या पता था कि अब वो दोबारा कभी अपने भाईयों को देख नहीं पाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: दारू लेने पहुंचे ठेके- बोतल ना मिलने पर की फायरिंग
700 मीटर खाई में गिरी कार
इसी दौरान रात को घर वापस आते वक्त डिवनू थनाग के पास उनकी कार 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हालांकि, कार कब गिरी और कैसे गिरी इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
दरअसल, हादसे का पता कल सुबह 10 बजे के करीब उस वक्त पता चला जब भेड़पालक ने सड़क से करीब 700 मीटर नीचे खेतों में एक कार गिरी हुई देखी। इसके बाद भेड़पालक ने तुरंत इस बात की सूचना आसपासे के ग्रामीणों को दी और मौके पर पुलिस को बुलाया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज बिजली बोर्ड कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन, ब्लैक आउट की भी दी चेतावनी
इधर-उधर पड़े थे युवकों के शव
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर क्षत-विक्षत हालत में इधर-उधर पड़े युवकों को उठाकर सड़क तक लाया। पुलिस ने पाया कि एक भी युवक जीवित नहीं था। हादसे में कार सवार पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी और गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए थे।
रातभर तड़पते रहे युवक
लोगों का कहना है कि अगर इस हादसे का पता रात को ही चल जाता तो शायद इन युवकों की जान बच जाती। रात भर ना जाने युवक कितना तड़पते रहे। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही गांव के पांच युवकों की मौत से पूरा मंडी जिला ही मातम के आगोश में समा गया है। जिसने भी यह खबर सुनी, वहीं इस दर्दनाक मंजर को अपने जहन में याद कर सिहर उठा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : दिवाली पर घर जाने की टेंशन बढ़ी, HRTC की सभी स्पेशल बसें भी पैक
मृतकों की पहचान-
हादसे का शिकार हुए युवकों की पहचान राजेश, कर्ण, सागर, अजय और गंगू के रूप में हुई है। सभी युवक धमच्याण गांव के रहने वाले थे। मृतकों में से एक युवक की उम्र 16 साल के करीब है। जबकि, चार अन्य युवकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। कर्ण पुत्र इंद्र सिंह, सागर पुत्र राज कुमार, राजेश पुत्र बुद्धि सिंह और अजय पुत्र सुंदर सिंह एक ही गांव धमच्यान के रहने वाले थे। गंगा राम (गंगू) पुत्र श्याम बजोट गांव का रहने वाला था।
पूरे गांव में गूंज रही चीख-पुकार
युवकों की मौत के बाद मंडी जिला की चौहारघाटी मृतकों के परिजनों की चीखों से गूंज उठी है। एक साथ पांच जवान युवकों की मौत से घमच्याण गांव में किसी घर में चूल्हा नहीं जला है। पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। पांच घरों से उठने वाली चीखों ने पूरे गांव को शोक सागर में डूबो दिया है। अपने जवान बेटों के शवों को देख कर उनके परिजन बेसुध हो गए हैं। पाचों युवकों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया है।