#हादसा

January 22, 2025

हिमाचल: रेस्टोरेंट में लगी आग, पार्टी कर रहे थे युवा, 1 की गई जान, 4 घायल

निजी रेस्टोरेंट में आग ने ली युवती की जान

शेयर करें:

Fire polytechnic college kullu resturant party

कुल्लू। हिमाचल प्रेदश के जिला कुल्लू में एक दिल-दहला देने वाला हादसा पेश आया है। यहां निजी स्टोरेंट में आग लगने के कारण एक युवती की दम गुटने से मौत हो गई। हादसे के वक्त रेस्टोरेंट में पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों की पार्टी चल रही थी। हादसे में चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती करवाया गया है।

रेस्टोरेंट में लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार, जिला कुल्लू के ढालपुर क्षेत्र स्थित निजी रेस्टोरेंट के स्टोर में रविवार देर शाम अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण रेस्टोरेंट के अंदर धुआं ही धुआं हो गया, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।

पार्टी कर रहे थे विद्यार्थी

हादसे के समय रेस्टोरेंट में पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थी पार्टी कर रहे थे। अग्निकांड के कारण रेस्टोरेंट की एक कर्मचारी युवती की दम घुटने के कारण मौत हो गई।  जबकि, चार अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि युवती स्टोर रूम की तरफ देखने गई थी कि आग कहां लगी है। मगर उसके बाद वह बाहर नहीं निकल पाई। कमरे में धुआं भर जावने के कारण उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें: टोंस खड्ड में नहाते समय डूबा व्यक्ति, पसरा मातम

 

युवती की मौत, 4 घायल

मृतका की पहचान मंडी के लारजी क्षेत्र की रहने बाली 23 वर्षीय ममता के रूप में हुई है। जबकि, घायलों की नितिका (21), ललित (21) और अमन (21) के रूप में हुई है, जोकि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचाराधीन हैं।

परिजनों को किया सूचित

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ढालपुर अस्पताल भेज दिया।  साथ ही युवती के परिजनों को सूचित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल घूमने आए थे युवक-युवती, दोनों ब्यास में बह गए; लड़की की देह मिली

नहीं चला हादसे के कारणों का पता

SP डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आग लगने के असल कारणों का अभी नहीं पता चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख