#हादसा

June 17, 2024

इसी महीने लगी थी पहली जॉब: अचानक से दुनिया छोड़ गया 24 साल का दिव्यांश

शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां नाहन शहर के 24 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई है। युवक ने बीती 6 जून को ही अहमदाबाद में अपनी पहली नौकरी शुरू की थी। मृतक की पहचान दिव्यांश बिश्नोई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात को उसने अपने पिता से बात भी की थी। बेटे के अचानक चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिव्यांश की पार्थिव देह को सड़क मार्ग से अहमदाबाद से नाहन लाया जा रहा है। कल शाम तक दिव्यांश का अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह भी पढ़ें : हिमाचल: चलती कार में लगी आग, आपके साथ ना हो ऐसा- करें ये उपाय दिव्यांश उर्फ कुकु ने चेन्नई से बीटेक करने के बाद पुणे से MBA की पढ़ाई की थी। दिव्यांश ने बीती 6 जून को ही अहमदाबाद की एक प्रतिष्ठ कंपनी में अपनी पहली नौकरी शुरू की थी। दिव्यांश के पिता आकाश बिश्नोई डिग्री कॉलेज ददाहू में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। जबकि, उनकी मां शालू परमार बिश्नोई मंडलाह स्कूल में मुख्याध्यापिका हैं।

हिमाचल से जुड़ी इन दो खबरों को भी पढ़ें

ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा लापता: छात्र का अपहरण

हिमाचल के कुल्लू जिला से एक स्कूली छात्रा के अपहरण की सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां सैंज घाटी में ट्यूशन पढ़ने गई 16 साल छात्रा वापस घर लौट कर नहीं आई है। परिजनों ने पुलिस थाना में बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई है। परिजनों ने रिश्तेदारों के अलावा बेटी की सहेलियों से भी पूछा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पाया है। वहीं, सोलन जिला के नालागढ़ में एक बाइक पर सवार दो युवकों ने पैदल घर जा रहे दसवीं के एक छात्र को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका अपहरण कर लिया है। दोनों आरोपी युवकों ने 15 वर्षीय छात्र को जंगल में एक पेड़ से बांध दिया। मगर यह छात्र किसी तरह से उनके चुंगल से बच कर भाग निकला और घर पहुंचा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

परिवार के साथ आया था घूमने: राफ्टिंग के बाद गई जान

यह हादसा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में पेश आया है। यहां अपने परिवारके साथ कुल्लू-मनाली की वादियां घूमने आए 62 वर्षीय की व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार जैन निवासी कर्नाटक के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि प्रदीप राफ्टिंग के मजे ले रहा था। इसी बीच अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख