#हादसा

July 15, 2024

पिता को तैरना नहीं आता था : आंखों के सामने ही डूब गया 14 साल का बेटा

शेयर करें:

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां डैम में गिरने के कारण 14 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्रियांशु के रूप में हुई है - जोकि नाल्टू गांव, जिला शिमला का रहने वाला था। प्रियांशु अपने माता-पिता का कलौता सहारा था। घटना के वक्त प्रियांशु के पिता उसके साथ ही थे।

9वीं कक्षा में पढ़ता था प्रियांशु

प्रियांशु नवमीं कक्षा में पढ़ता था और वह अपनी बुआ के घर बिलासपुर जिला के जंगल ठठल में रहता था। प्रियांशु के पिता बतौर शेफ एक होटल में काम करते हैं। इन दिनों वह भी अपनी बहन के घर रहने के लिए आए हुए थे।

डैम में गया था कपड़े धोने

बताया जा रहा है कि प्रियांशु अपने पिता, बुआ की बेटी और गांव कें तीन अन्य युवकों के साथ बुआ के घर से करीब 100 मीटर दूर डैम में कपड़े धोने के लिए गया हुआ था। यह भी पढ़ें:  दो मासूम बेटे पीटते रहे कमरे का दरवाजा, अंदर स्वर्ग सिधार चुका था पिता इसी दौरान एक अन्य युवक के साथ वह नहाने के लिए पानी में उतर गया। इसी बीच वहां मौजूद अन्य युवक का पैर फिसला और वह पानी में डूबने लगा।

पिता के सामने डूबा बेटा

जिसे प्रियांशु ने खींच कर बचा लिया मगर जैसे ही वह खुद बाहर निकला तो कीचड़ में उसका पैर फिसला और वह नदी के तेज बहाव में डूबने लगा। उधर, प्रियांशु को डूबता देख उसके पिता, बुआ की बेटी और अन्य युवकों ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया। यह भी पढ़ें: सुबह सवेरे ड्यूटी पर जा रहा था जल शक्ति विभाग का बेलदार : खाई में गिरा और टूटा दम चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और प्रियांशु को बेहोशी की हालत में पानी से बाहर निकालकर अस्पताल ले गए।

अस्पताल ले गए, मगर हो चुकी थी देर

मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाया और फिर शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। यह भी पढ़ें: 11 को शादी: 12 को आई ससुराल और 13 को दुल्हन प्रेमी संग फरार

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख