कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की मनाली में एक दुखद सड़क हादसा पेश आया है। यहां बीते कल आलू ग्राउंड के पास एक कार और वोल्वो बस के बीच टक्कर हो गई, जिससे कार के चालक की मौत हो गई। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर दिया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
क्या है मामला
बता दें कि यह दुर्घटना सुबह के समय पेश आई, जब तेज रफ्तार में आ रही एक अल्टो कार (नं. HP58-8048) अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और विपरीत दिशा से आ रही वोल्वो बस (नं. HP63-9581) से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के निजी होटल में गौ मांस पकाने के आरोप- मुस्लिम समुदाय के दो युवक फरार
अस्पताल में चालक ने तोड़ा दम
वहीं, कार चालक को बेहोशी की हालत में देख स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया। एम्बुलेंस की मदद से चालक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान केशव राम (54) के रूप में हुई है जो मंडी जिले के पद्धर तहसील के छुछल डाकघर का निवासी था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बगीचा बैंक में गिरवी रखवाया, फिर करोड़ों रुपए की लगाई चपत
पुलिस कर रही जांच
वहीं, मनाली पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। DSP मनाली, केडी शर्मा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि यह हादसा चालक की लापरवाही और तेज गति के कारण हुआ। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
तेज रफ्तार ले रही जान
यह घटना कुल्लू जिले में बढ़ते सड़क हादसों की गंभीरता को उजागर करती है। क्षेत्र में अकसर सड़क हादसे चालक की लापरवाही, तेज रफ्तार और सड़क की स्थिति के कारण होते हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 10 वर्षीय बेटे के साथ सैर करने गई थी महिला, नहीं लौटी वापस
पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क पर सतर्क रहें और नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।