राजनीति

#हादसा

June 24, 2024

ब्रेकिंग: हिमाचल में फटा बादल- मानसून से पहले दिखा प्रकृति का रौद्र रूप

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Cloud burst near gambharpul on kunihar nalagarh road himachal pradesh
सोलन। हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन से ठीक पहले ही प्रकृति ने अपना रौद्र रूप दिखा दिया है। सूबे के सोलन जिला स्थित कुनिहार-नालागढ़ मार्ग गंबरपुल के पास बादल फट गया है। बदला फटने के वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें सड़कों पर खूब सारा पानी और मलबा बहता हुआ देखा जा सकता है।

वीडियो: https://www.facebook.com/share/r/22kpJCRooqd9P4rP/

मलबे में बह गया ढाबा

बादल फटने से आए भारी मलबे की चपेट में एक ढाबा आ गया। यह ढाबा पूरी तरह से मलबे में बह गया। वहंी तीन दुकानों में मलबा भर गया है। जिससे दुकानों में रखा सारा सामान खराब हो गया है। गनीमत रही कि ढाबे पर उस समय कोई नहीं था। अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। मलबा आने से गंबरपुल पुरी तरह से मिट्टी से भर गया। एसडीएम अर्की भी मौके पर पहुंच गए राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

आज सुबह ही हुई थी बारिश

बता दें कि आज जहां प्रदेश के निचले इलाकों में मौसम साफ़ रहने का पूर्वानुमान जारी हुआ था। वहीं, इस बीच सोलन जिले में दोपहर के वक्त ही बारिश का दौर शुरू हो गया था। इसके बाद अब बादल फटने की घटना सामने आई है। यह भी पढ़ें: सोलन में हुई बारिश: 5 जिलों में येलो अलर्ट, मानसून के लिए इंतजार कीजिए

अभी मानसून आना बाकी है

गौर रहे कि हिमाचल में अभी मानसून का आगमन नहीं हुआ है, मौसम विभाग की मानें तो मानसून 28 जून तक हिमाचल में दस्तक दे सकता है। मगर मानसून से पहले ही प्रकृति ने अपना रौद्र रूप दिखाकर हिमाचल वासियों को आतंकित कर दिया है।

लाहौल स्पीति के मडग्रां नाले में भी आई बाढ़

बता दें कि आज सुबह ही इससे पहले हिमाचल के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में भी सड़क पर भारी पानी और म्लबा आ गया था। लाहौल स्पीति के मडग्रां नाले में आज सुबह एकाएक बाढ़ का पानी पहुंच गया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बाढ़ से तिंदी को जोड़ने वाले मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया।

सड़क के दोनों और लगा लंबा जाम

सड़क पर बाढ़ का पानी आने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद बीआरओ के जवान मशीनरी लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और मार्ग को बहाल करने में जुटे हुए हैं। प्रदेश में प्री मानसून की बारिश से एक ही दिन में दो जगह बाढ़ जैसी स्थिति बनना हिमाचल के लिए आने वाले दिनों में खतरे की घंटी है। बीते साल भी हिमाचल में बरसात के दिनों में भयंकर जलप्रलय हुई थी, जिसमें कई लोगों की जान गई थी।

ये खबर अभी ब्रेकिंग है, थोड़ी देर में पूरी डिटेल सांझा की जाएगी।

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख