#हादसा

December 9, 2024

हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, दो घरों ने खोए जवान बेटे- पसरा मातम

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के राजधानी शिमला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। रामपुर उपमंडल में नीरथ के पास एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि कार रामपुर से शिमला की ओर जा रही थी। इसी दौरान जैसे ही कार नीरथ के पास पहुंची तो चालक का कार से नियंत्रण खो गया और कार ढांक से टकरा सड़क से नीचे पलट गई। यह भी पढ़ें : हिमाचल : कमरे में लगी आग, तीन बच्चों और दंपति समेत पांच झुलसे

गहरी खाई में गिरी कार

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में सियाज गाड़ी नंबर HP20G-1010 दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से खाई में गिर गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत कर क्षतिग्रस्त वाहन से तीनों लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए MGMC खनेरी पहुंचाया गया है।

मृतकों की पहचान

हादसे का शिकार हुए तीनों लोग मूल रूप से नेपाल के रहने वाले थे। वर्तमान में तीनोंं हिमाचल में रह रहे थे। मृतकों की पहचान-
  • काकु सिंह (26) निवासी डमटाल गांव, कांगड़ा
  • राज (21) निवासी कुमारसैन, शिमला
हादसे का शिकार काकु की गाड़ी हुई है- जिसे वो ही चला रहा था। घायल की पहचान अमर सिंह (21) निवासी दत्तनगर, शिमला रूप में हुई है। यह भी पढ़ें : BIG BREAKING: गहरी खाई में गिरी कार, दो ने तोड़ा दम- एक की हालत नाजुक मामले की पुष्टि करते हुए DSP रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मृतकों और घायल के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख