#हादसा

July 5, 2024

हिमाचल: पिता के बाद अब बेटी भी स्वर्ग सिधारी, 3 साल की बच्ची अभी भी उपाचाराधीन

शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां भलेई में हुए दर्दनाक हादसे में पिता की मौत के नौ दिन बाद अब PGI चंडीगढ़ में उपचाराधीन बेटी नेहादसा बीती 24 जून को भेलई के वांगल गांव के पास पेश आया था। हादसे में वांगल-भलेई मार्ग पर एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।  भी दम तोड़ दिया है। जबकि, तीन साल की बच्ची अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन है। परिवार में एक साथ दो मौतें होने के बाद मातम पसरा हुआ है।

बेटी को सुसराल छोड़ने जा रहा था पिता

हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे। जिनमें एक पिता अपनी बेटी और दोहती को उसके ससुराल छोड़ने जा रहा था। यह भी पढ़ें: हिमाचल के 9 जिलों पर अगले 48 घंटे भारी, भयंकर बारिश की चेतावनी जारी

खाई में गिरी कार, पिता की मौत

बेटी के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर उनकी कार खाई में जा गिर गई थी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद सभी को उपचार के लिए PGI चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया था। बीती 26 जून को कार चालक खैर मोहम्मद (पिता) निवासी चुराह ने PGI चंडीगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

3 साल की बच्ची से छिन गई मां की ममता

वहीं, बीते कल खैर मोहम्मद की बेटी चीना ने भी PGI चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। चीना की मौत से उसकी 3 साल की बच्ची चाहत के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठा गया है।

हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:

सीढ़ियों से गिरा 59 वर्षीय शख्स: हुई मौत

यह दुखद मामला हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला से सामने आया है। यहां 59 साल के एक व्यक्ति की सीढ़ियों से गिरने के कारण मौत हो गई है। व्यक्ति अपने घर में ही सीढ़ियों से गिर गया था। सीढ़ियों से गिरने के कारण उसके सिर में काफी गंभीर चोटें आई थी। जिसके चलते परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए पठानकोट अस्पताल ले जाया गया। जहां अस्पताल में करीब दो दिन तक इलाज चलने के बाद...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तेज रफ्तार बस ने युवक को उड़ाया

यह दुखद हादसा हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से सामने आया है। यहां सेना की भर्ती के लिए प्रैक्टिस करने गए युवक को एक बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त युवक अपने घर पैदल लौट रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक बेसुध होकर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने युवक को जब देखा तो...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख