#हादसा

May 30, 2025

हिमाचल : सुबह-सवेरे बस की ब्रेक हुई फेल, पैरापिट से टकराई- सवारियों में मची चीख-पुकार

कटोशी के पास पैराफिट से टकराई बस, सवारियों में मचा हड़कंप

शेयर करें:

chamba news

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दिल दहलाने वाली लेकिन राहत भरी खबर सामने आई है। सलूणी-हिमगिरी सड़क मार्ग पर कटोशी के समीप एक निजी बस की अचानक ब्रेक फेल हो गई। लेकिन चालक ने अद्भुत सतर्कता और समझदारी का परिचय देते हुए बस को सड़क किनारे बने पैराफिट से टकरा दिया।

सवारियों से भरी थी बस

ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। बता दें कि उस समय बस में करीब 15 से 20 सवारियां मौजूद थीं। बता दें कि इस घटना के बाद सवारियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। वहीं, मौके पर ड्राइवर ने दिखाई चुस्ती से बड़ा हादसा टला है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : अस्पताल गई युवती को गाड़ी में जबरन बैठा पहुंचाया अपने घर, इज्जत पर डाला हाथ और...

सुबह 7 बजे हुआ हादसा

घटना आज सुबह लगभग 7 बजे की है, जब सलूणी से भंजराडू के लिए रवाना हुई निजी बस हिमगिरी रोड पर पहुंची। रास्ते में अचानक बस की ब्रेकिंग प्रणाली ने काम करना बंद कर दिया। हालात को भांपते हुए चालक ने नियंत्रण खोने से पहले ही बस को सड़क के किनारे बने मजबूत पैराफिट से टकरा दिया।

सवारियों में अफरा-तफरी

जैसे ही बस पैरापिट से टकराई, यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। चालक और परिचालक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को एक-एक कर बस से बाहर निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गनीमत यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।

यह भी पढ़ें : कौन बनेगा BJP का अलगा प्रदेश अध्यक्ष? हिमाचल आ रहें जेपी नड्डा, सुनाएंगे अपना फैसला

स्थानीय प्रशासन को दी गई सूचना

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि ब्रेक फेल होने के कारण दुर्घटना घटी। बस को सड़क से हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की विस्तृत जांच भी जारी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख