#हादसा

September 9, 2024

हिमाचल : मायके से लौट रही दो बहनों ने मांगी लिफ्ट, खाई में गिरी कार

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 1500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

मायके से घर जा रही थी दो बहनें

हादसे में जान गंवाने वाले तीन लोगों में से दो सगी बहनें थी। दोनों बहनों ने अपने मायके से घर जाने के लिए कार चालक से लिफ्ट ली थी। मगर उन्होंने क्या पता था कि मायके से घर तक का उनका ये सफर आखिरी सफर होगा। यह भी पढ़ें: पति को था पत्नी पर शक, सूरत से पहुंचा हिमाचल, फिर चा.कू से गोद डाला

रास्ते में कार चालक से ली लिफ्ट

आपको बता दें कि हादसा सराज क्षेत्र के तहत बालीचौकी के कांढा में पेश आया है। रविवार दोपहर एक कार बालचौकी से कांढा की तरफ जा रही थी। इसी बीच शाहडी देवी और कांता ने अपने मायके से घर जाने के लिए कार चालक से लिफ्ट ली।

1500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

इसी दौरान कांढा के पास पहुंचे ही कार चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से 1500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में शाहडी देवी और कार सवार रीत राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि, कांता देवी की अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। यह भी पढ़ें: वृंदावन से हमीरपुर आ रही बस की चाबी लेकर फरार हुआ शख्स, बठिंडा से बरामद

मृतकों की पहचान

  • शाहडी देवी निवासी भाटलुधार
  • कांता देवी निवासी शेगली बालीचौकी
  • रीत राम निवासी भाटलुधार
घायल की पहचान डाबे राम के रूप में हुई है- जो कि भनवास का रहने वाला है। हादसे के वक्त कार डाबे राम चला रहा था। अभी डाबे राम क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती है। यह भी पढ़ें: हिमाचल : बस लगाकर घर जा रहा था HRTC कंडक्टर, अज्ञात वाहन ने कुचला

तीन की मौत, चालक गंभीर घायल

मामले की पुष्टि करते हुए SHO रजत राणा ने बताया कि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हुई है। कार चालक अस्पताल में उपचाराधीन है। उसकी हालत स्थिर होते ही उसका बयान कलमबद्ध किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस टीम ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख