राजनीति

#हादसा

November 2, 2024

हिमाचल : त्योहार पर घर लौट रहा था पूरा परिवार, काल का ग्रास बन गई मां-बेटी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Car road kangra family ludhiana mother daughter himachal pradesh
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां दिवाली मनाने लुधियाना से अपने घर भरोली आ रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया है। हादसे में उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे।

ट्रक ने ली मां-बेटी की जान

हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई है। जबकि, पिता और बेटा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : दिवाली मना रहा था परिवार, गौशाला में चाचा ने भतीजे पर चलाई गोली

दिवाली मनाने घर आ रहा था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, कुलतार चंद लुधियाना में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। दिवाली की रात को अपने परिवार के साथ कुलतार चंद लुधियाना ने अपने घर भरोली जदीद आ रहे थे। इसी दौरान चौहाल (होशियारपुर) के तीखे मोड़ों पर सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

हादसे का शिकार हुई कार

हादसे के वक्त कार में कुलतार चंद के साथ उसकी पत्नी और बेटी-बेटा सवार थे। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए DMC लुधियाना ले जाया गया। जहां रजनी कुलतार की पत्नी रजनी देवी की मौत हो गई। जबकि, कुलतार की 6 साल की बेटी मान्या ने इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। हादसे में कुलतार और उसके दस साल के बेटे को भी गंभीर चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें : रात 9 बजे CM सुक्खू का ट्वीट: मोदी जी, हमने 5 गारंटियां पूरी कर दी हैं मामले की पुष्टि करते हुए भरोली जदीद के प्रधान अनीश धीमान ने बताया कि बीते कल दोनों मां-बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख